जेसन होल्डर. वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान. दिग्गज ऑलराउंडर होल्डर नेसोमवार, 31 जनवरी को एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. होल्डर ने चार गेंदों परचार विकेट झटकते हुए वेस्ट इंडीज़ को इंग्लैंड पर 17 रन से जीत दिला दी. पांच मैचकी T20I सीरीज का यह पांचवां मैच जीतने के साथ ही वेस्ट इंडीज़ ने सीरीज भी 3-2 सेअपने नाम कर ली. इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे. और होल्डरने इस ओवर की शुरुआत एक नो बॉल से की. इंग्लैंड के लिए सैम बिलिंग्स टिके थे. लगाकि मैच निकल जाएगा. लेकिन ओवर की दूसरी वैलिड गेंद पर क्रिस जॉर्डन मिड-विकेटबाउंड्री पर कैच हो गए. और फिर अगली तीन गेंदों पर सैम बिलिंग्स, आदिल रशीद औरसाक़िब महमूद भी आउट हो गए. एक गेंद बाकी रहते ही इंग्लैंड की टीम 162 रन पर सिमटगई. # Jason Holder Record वेस्ट इंडीज़ को मैच जिताने के साथ ही होल्डर ने एकएक्सक्लूसिव लिस्ट में भी एंट्री कर ली. अब वह T20I की लगातार चार गेंदों पर चारविकेट लेने वाले चौथे प्लेयर भी बन गए हैं. उनसे पहले लसिथ मलिंगा, राशिद खान औरकर्टिस कैम्फर ही यह कारनामा कर पाए थे. होल्डर ने यह मैच 2.5 ओवर्स में 27 रन देकरपांच विकेट के साथ खत्म किया. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.साथ ही उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला. होल्डर ने इस सीरीज में कुल 15विकेट निकाले. यह किसी द्विपक्षीय T20I सीरीज में किसी एक बोलर द्वारा लिए गए सबसेज्यादा विकेट हैं.W W W W 🔥Watch @Jaseholder98's double hat-trick from WI vs ENG 5th T20I 🎥 WI hold theirnerve in 5th T20I to clinch 3-2 series win. Watch the full match highlights here👉 https://t.co/OFzOacjxJF#WIvENG @windiescricket @englandcricketpic.twitter.com/Oyt4C2euIu — FanCode (@FanCode) January 31, 2022 मैच की बात करेंतो कायरन पोलार्ड और रोमन पॉवेल के अहम योगदान के दम पर वेस्ट इंडीज़ ने पहलेबैटिंग करते हुए चार विकेट खोकर 179 रन बनाए. पोलार्ड 25 गेंदों पर 41 जबकि पॉवेल17 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए बेहद तेजी केसाथ 74 रन की पार्टनरशिप की. जवाब में इंग्लैंड के लिए जेम्स विंस ने सबसे ज्यादा55 रन बनाए. उन्होंने यह रन 35 गेंदों पर स्कोर किए. वेस्ट इंडीज़ के लिए होल्डर केअलावा स्पिनर अकील हुसैन ने भी बेहतरीन बोलिंग की. उन्होंने चार विकेट अपने नामकिए.