फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर! वर्ल्ड नंबर वन यानिक सिनर दूसरे राउंड में बाहर
Rolland Garros 2026 : वर्ल्ड नंबर वन Jannik Sinner फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में बाहर हो गए. वर्ल्ड नंबर 2 Carlos Alcaraz चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हैं. ऐसे में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विनर Novak Djokovic के पास अपना रिकॉर्ड 25वां खिताब जीतने का बढ़िया मौका है.

फ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर हो गया है. वर्ल्ड नंबर वन यानिक सिनर (Jannik Sinner) दूसरे राउंड में ही हारकर बाहर हो गए. पिछले बार के फाइनलिस्ट इटालियन प्लेयर शुरुआत में बढ़त में थे. वो आसानी से मैच खत्म करने वाले थे. लेकिन, पेरिस की गर्मी के आगे उनकी एक नहीं चली. नतीजा अर्जेेंटीना के अनसीडेड प्लेयर युआन मैनुअल सेरुंडोलो (Juan Manuel Cerundolo) ने 5 सेट तक चले मुकाबले में हरा दिया.
2000 के बाद फ्रेंच ओपन में ऐसा पहली बार हुआ है. वर्ल्ड नंबर वन और नंबर दो प्लेयर तीसरे राउंड में जगह नहीं बना सका. दरअसल, वर्ल्ड नंबर दो कार्लोस अल्कराज पहले हीे चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं. अब नंबर वन सिनर भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दोनों ही प्लेयर्स पिछले सीजन के फाइनलिस्ट थे. ऐसे में अब सर्बियाई लीजेंड नोवाक जोकोविच के 25वें ग्रैंडस्लैम की राह आसान हो गई है.
जोकोविच को मिला सुनहरा अवसरजोकोविच पिछले दो सीजन से अपने 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में हैं. लेकिन, उनकी राह में ये दोनों ही प्लेयर्स रोड़े बनकर खड़े थे. दोनों ने इस दौरान 4-4 ग्रैंडस्लैम जीते. हर बार सेमीफाइनल में आकर जोकोविच के हाथ निराशा ही लगी. इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच फाइनल में पहुंचे तो अल्कराज ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
अब इन दोनों की गैरमौजूदगी जोकोविच के लिए गोल्डन अपॉर्चूनिटी बन गई है. जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में पहले ही जगह बना चुके हैं. फिलिप चैटरियर कोर्ट पर अब उनका सामना ब्राजील के जोआओ फोनसेका से होना है. फोनसेका ने इससे पहले दूसरे राउंड में क्रोएशिया के डिनो प्रिजमिक को 5 सेट तक चले मुकाबले में हराया था.
ये भी पढ़ें : फ्रेंच ओपन में हूटिंग से गुस्साए जोकोविच!
आखिर सिनर को हुआ क्या?वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो, सिनर ने इस मुकाबले के पहले दो सेट 6-3 और 6-2 से अपने नाम कर मैच में बढ़त बना ली थी. तीसरे सेट में भी वो 5-1 से आगे चल रहे थे, जब उन्हें क्रैंप आना शुरू हुआ. हालांकि, इसके बाद उन्होंने मेडिकल ब्रेक लिया और जब लौटे तो मोमेंटम भी गंवा चुके थे.
अर्जेंटीना के वर्ल्ड नंबर 56 खिलाड़ी सेरुंडोलो ने सिनर की चोट का फायदा उठाया. उन्हें बार-बार ड्रॉप शॉट खेलकर आगे आने पर मजबूर किया. नतीजा वो तीसरा सेट 7-5 से जीत गए. इसके बाद तो सिनर ने खुद गिवअप कर दिया. अगले दो सेट सेरुंडोलो ने 6-1 से जीते और इतिहास रच दिया.
इस हार के साथ ही सिनर का 30 मैचों से अजेय रहने का सिलसिला भी टूट गया. दरअसल, इस बार फ्रेंच ओपन में पारा 30 के पार ही रह रहा है. ऐसे में कॉम्पिटिशन को फेयर रखने के लिए मैनेजमेंट ने सभी प्लेयर का एक मुकाबला दोपहर में शेड्यूल कराया है. सिनर के लिए यही मुसीबत का कारण बन गया.
वीडियो: क्रुणाल पांड्या की बैटिंग-बॉलिंग की बात क्यों नहीं हो रही? RCB को पहुंचाया फाइनल में

