29 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर का बड्डे था. वह बीते 29 अप्रैल को29 साल के हो गए. बड्डे वाले दिन फॉकनर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की और यहींझोल हो गया. फॉकनर ने लिखा था- बड्डे वाला डिनर अपने बॉयफ्रेंड (सबसे अच्छा दोस्त!!!) रॉब जुब और अपनी मम्मी रॉजलीन कैरन फॉकनर के साथ. #togetherfor5years (हैशटैग5 साल साथ-साथ)जेम्स फॉकनर का इंस्टाग्राम पोस्ट देखिए. (Instagram | jfaulkner44)इतना पोस्ट करने के बाद यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि वह गे हैं. कई वेबसाइट ने इसखबर को चलाया भी कि जेम्स फॉकनर गे हैं और उन्होंने इस बात को कबूल लिया है. फॉनकरके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह बात फैलती चली गई. इसके बाद फॉकनर ने सफाईदेते हुए एक और पोस्ट किया है. फॉकनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ऐसा लगता है कि बीतीरात को मैंने जो पोस्ट किया उसे गलत समझ लिया गया है. मैं गे नहीं हूं. हालांकि यहदेखकर अच्छा लगा कि LBGT समुदाय और सभी लोगों की ओर से सपोर्ट मिल रहा है. इस बातको कभी नहीं भूलना चाहिए कि प्रेम सिर्फ प्रेम होता है. रॉब जुब सिर्फ एक अच्छादोस्त है. कल रात हमें हाउसमेट हुए पांच साल पूरे हुए थे. इतने लोगों का सपोर्टमिला, अच्छा लगा. ऑरिजिनल पोस्ट देखिए.जेम्स फॉकनर को सफाई देनी पड़ी है. (Instagram | jfaulkner44)इस सबके बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को भी स्टेटमेंट जारी करना पड़ा है. सीए कीप्रवक्ता करीना केस्लर ने कहा- जेम्स फॉकनर से किसी आउटलेट ने क्लेरिफिकेशन के लिएसंपर्क नहीं किया. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को ही होमोसेक्सुअल संबंध के रूप मेंरिपोर्ट किया गया. फॉकनर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया LGBQTI समुदाय के समर्थक हैं.क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया किसी भी अनइंटेंडेड ऑफेंस के लिए माफी मांगता है. क्रिकेटऑस्ट्रेलिया का ट्वीट देखिए.JUST IN: James Faulkner and Cricket Australia have both released statementsafter some incorrect media reports this morning https://t.co/wXAsjbD53jpic.twitter.com/nz9qnMRBUY— cricket.com.au (@cricketcomau) April 30, 2019फॉकनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 69 वन-डे खेल 96 विकेट और 24 टी-20 मैच खेल 36विकेट ले चुके हैं. फॉकनर ने आख़िरी इंटरनेशनल मैच 1 अक्टूबर को भारत के खिलाफनागपुर में खेला था. बिग बैश लीग में 2018-19 में फॉकनर, होबर्ट हरिकेन्स की ओर सेखले और इस सीजन में 13 मैच खेलकर 18 विकेट लिए.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली