25 मार्च 2019 को आईपीएल में अश्विन ने बटलर को मांकड़ तरीके से आउट कर दिया. इसकेबाद खूब बवाल हुआ. कई लोग बटलर के सपोर्ट में आए कई अश्विन के. क्रिकेट की नियमबनाने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने पहले अश्विन को सपोर्ट किया. बाद मेंयू-टर्न लेकर बटलर के पक्ष में दिखी. कई एक्सपर्ट्स, कई खिलाड़ियों ने अपनी रायरखी. मामला शांत होता दिख ही रहा ही था कि इंग्लैंड के फास्ट बॉलर जेम्स एंडरसन नेफिर से हवा दे दी है. हवा क्या, आग ही लगा दी है. सोशल मीडिया पर भारतीयों के साथही दूसरे देशों के लोगों ने भी एंडरसन को रगड़ दिया है. ऐसा क्या किया एंडरसन ने?जर्नलिस्ट ग्रेग जेम्स ने अपने ट्विटर पेज पर एंडरसन का एक वीडियो पोस्ट किया. इसवीडियो में एंडरसन, अश्विन की फोटो को कतरते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देखिए.EXCLUSIVE: @jimmy9 give us his unique take on @josbuttler’s controversial runout last week...More rows should be settled like this. Full story on this week’s #Tailendershttps://t.co/YOQ4PMSwiu pic.twitter.com/hYCPpdSqJm — Greg James (@gregjames)March 31, 2019 अश्विन ने जो भी किया था, उसकी खूब आलोचना हुई लेकिन जेम्स एंडरसनने जो किया है इसे कतई सही नहीं कहा जा सकता है. अश्विन ने जो किया था वह क्रिकेटके नियमों के हिसाब से सही था फिर बात दिक्कत कहां आ रही है पता नहीं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नो बॉल न दिए जाने के बाद विराट कोहली ने जो कियावो कहां तक सही है?