रणजी ट्रॉफी इंडियन क्रिकेट की वो खदान है जहां कई बेशकीमती हीरे निकलते हैं. कईहीरों की चमक तुरंत नेशनल टीम सलेक्शन कमेटी की आंखों तक पहुंच जाती है, तो कईखिलाड़ी अपनी परफॉर्मेंस से लगातार कोशिश करते रहते हैं. ऐसा ही एक खिलाड़ी है जलजसक्सेना. जलज ने साल 2017-18 में सबसे ज्यादा 44 विकेट लिए हैं. जलज के बारे मेंजानिए ये 6 बातें-#1 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. पिता भिलाई स्टील प्लांट मेंकाम करते हैं और स्विमर भी रहे हैं. बड़ा भाई जतिन सक्सेना भी मध्यप्रदेश औरछत्तीसगढ़ के क्रिकेट खेलता रहा है, वो लेग स्पिनर है. खुद जलज ने इंदौर के क्रिकेटक्लब ऑफ इंदौर में क्रिकेट खेला है और ऑफ-ब्रेक फेंकने में माहिर है.#2 जलज सक्सेना ने 11 साल तक मध्यप्रदेश के लिए खेलने के बाद 2017 में केरल रणजीटीम के लिए बतौर ऑलराउंडर जॉइन किया. इस सीजन में जलज ने रणजी ट्रॉफी में सबसेज्यादा 44 विकेट लिए. वो भी महज 7 मैचों में.#3 जलज ने 2015 में मध्य प्रदेश के लिए रेलवे के खिलाफ खेलते हुए एक मैच में सबसेज्यादा 16 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. पहली पारी में 8-96 और दूसरी पारी में8-58. इससे पहले ये रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के जेपी यादव के नाम था.#4 यही नहीं, इस सीजन में जलज सक्सेना ने राजस्थान के खिलाफ दोनों पारियों में 184रन (79, 105*) के साथ-साथ 10 विकेट भी लिए. ऐसा करने वाले जलज ने युसुफ पठान कारिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने 2007 में 183 रन मारने के साथ 10 विकेट लिए थे.BCCI से कई अवॉर्ड तो मिले मगर अभी तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.#5 जलज को साल 2013 में आईपीएल की मुंबई इंडियन्स में जगह मिली थी. साल 2014-15 और2015-16 लगातार दो सीजन के लिए जलज को अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथअवॉर्ड मिल चुका है. 2017-18 के लिए फिर से जलज ही दावेदार हैं क्योंकि इस बार भीजलज ने 542 रन और 44 विकेट लिए. इसमें 3 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी शामिल है.#6 2015-16 सीजन में मध्यप्रदेश के लिए जलज ने 588 रन बनाए और 49 विकेट लिए जिसकेबूते टीम सेमीफाइनल्स तक पहुंची. मगर इसके बावजूद इस ऑलराउंडर को इंडिया ए और ईरानीट्रॉफी में जगह नहीं दी गई. 31 साल के इस खिलाड़ी, जो लगातार परफॉर्म कर रहा है,भरोसा है कि उसे टीम इंडिया में खेलने का मौका जरूर मिलेगा. जलज इंडिया ए के अलावाआईपीएल की मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए खेल चुके हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-विदर्भ 61 साल के इंतजार के बाद रणजी चैंपियन बना है, कारण ये 24 साल का लड़का हैवीडियो : टीम इंडिया की इनडोर नेट प्रैक्टिससाल 2017 के वो 12 मैच जो इंडिया जीत नहीं सकालल्लनटॉप वीडियो भी देखें-