सोमवार, 27 दिसंबर को हुए प्रो कबड्डी लीग (PKL) के आठवें सीजन के 16वें मैच मेंजयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 32-29 से हरा दिया. इस जीत ने जयपुर को 12टीमों की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. यह दोनों ही टीमों कातीसरा मैच था. जयपुर को दो मैचों में जीत मिली है जबकि यूपी को दो मैचों में हार.यह मैच पूरी तरह सेकंड क्लास रेडर्स का रहा. प्रदीप नरवाल की खराब फॉर्म से परेशानयूपी के लिए सुरेंद्र गिल (10 पॉइंट्स) और रोहित तोमर (7 पॉइंट्स) स्टार रहे. जबकिजयपुर के लिए कप्तान दीपक निवास हुड्डा (7 पॉइंट्स) की तुलना में अर्जुन देसवाल (11पॉइंट्स) स्टार साबित हुए. # Jaipur vs UP इससे पहले, मैच की शुरुआत धीमी गति सेहुई. शुरुआत की दो रेड खाली जाने के बाद यूपी के लिए पहला पॉइंट प्रदीप नरवाल नेबटोरा. जबकि जयपुर के लिए कप्तान दीपक और अर्जुन देसवाल लगातार पॉइंट्स ले रहे थे.पहले 10 मिनट के बाद स्कोर 8-5 से जयपुर की ओर था. और फिर जल्दी ही जयपुर ने यूपीको ऑलआउट कर अपनी लीड 15-8 कर ली. इसके बाद दीपक ने हाफ टाइम से ठीक पहले सुपर रेडलगाते हुए जयपुर को 19-12 से आगे कर दिया. ब्रेक के बाद प्रदीप ने अपनी टीम को मैचमें वापस लाने की कोशिश की. और लगातार दो पॉइंट बटोर स्कोर 14-19 कर दिया. हालांकिइसके बाद भी यूपी वापसी नहीं कर पाई और जयपुर ने मैच पर पकड़ बनाए रखी. मैचजैसे-जैसे आगे बढ़ा यूपी के लिए सुरेंद्र अकेले लड़ते रहे. उन्होंने जल्दी ही अपनासुपर टेन पूरा कर स्कोर 22-28 किया. अभी पांच मिनट का खेल और बचा था. इस बीच यूपीने दो पॉइंट लिए और स्कोर 24-28 हो गया. यहां से मैच में थोड़ी जान आई और दोनोंटीमों ने लगातार पॉइंट्स बनाए. स्कोर 27-30 हो गया. और फिर रोहित तोमर ने अगली रेडपर पॉइंट लेते हुए स्कोर 28-30 कर दिया. हालांकि स्कोर यहां तक आने के बाद भी जयपुरने अपना ध्यान बनाए रखा. और अंत में मैच को 32-29 से अपने नाम कर लिया. मैच के बादजयपुर के रेडर अर्जुन देसवाल को परफेक्ट रेडर चुना गया. इस मैच के बाद अब यूपी कीटीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है.