इटली के दो भाई, दोनों तबाही! इंग्लैंड को झटका देने वाले नेपाल को कहीं का नहीं छोड़ा
इटली (Italy) ने टी20 वर्ल्ड कप मैच में नेपाल (Nepal) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. टीम को यह मुकाबला जिताने में जस्टिन मोस्का (Justin Mosca) और एंथोनी मोस्का (Anthony Mosca) ने अहम रोल निभाई.

मोस्का ब्रदर्स. नेपाली बॉलर्स के सपने में भी इटली के ये दो भाई आएंगे. 4 दिन पहले इंग्लैंड को अंतिम बॉल थ्रिलर देने वाला नेपाल इन दो भाइयों के आगे पूरी तरह बेबस दिखा. नतीजा, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया. इटली को मैच जीतने के लिए 124 रनों का टारगेट मिला था. इसे उन्होंने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया. वर्ल्ड कप में यह इटली की पहली जीत है. 9 फरवरी को स्कॉटलैंड (Scotland) के खिलाफ, उसे पहले मैच में 73 रनों से हार मिली थी. इटली को मैच जिताने में अहम रोल निभाने वाले मोस्का ब्रदर्स (Mosca Brothers) कौन हैं? चलिए उनके बारे में बताते हैं.
मोस्का ब्रदर्स ने की जोरदार बैटिंगइटली की टीम में दो सगे भाई हैं, जिनका नाम है जस्टिन मोस्का (Justin Mosca) और एंथोनी मोस्का(Anthony Mosca). नेपाल के खिलाफ मैच में दोनों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों पर 60 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं, उनके भाई एंथोनी मोस्का उनसे भी आगे निकल गए. उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए 32 गेदों पर 62 रन जड़ दिए. एंथोनी ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए. यह मोस्का बदर्स की बैटिंग का धमाल था, जिसके चलते इटली ने महज 12.4 ओवर्स मै में जीत लिया. टी20 वर्ल्ड कप में यह इटली का ओवरऑल दूसरा मैच था.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के स्पिनर्स भारत के खिलाफ होंगे एक्स-फैक्टर, कितनी तैयार है टीम इंडिया?
दोनों भाइयों ने बनाया अनूठा रिकॉर्डमैच के दौरान दोनों सगे भाइयों ने एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सगे भाइयों की यह पहली जोड़ी है, जिसने 100 रनों की पार्टनरशिप की. जस्टिन मोस्का और एंथोनी मोस्का ने पहले विकेट लिए 124 रनों की साझेदारी की. पारी का आगाज करने आए दोनों भाई आउट नहीं हुए. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के कामरान अकमल (Kamran Akmal) और उमर अकमल (Umar Akmal) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. पाकिस्तान के इन दोनों सगे भाइयों ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 96 रनों की पार्टनरशिप की थी.
इटली में जन्म हुआइन दोनों भाइयों का जन्म इटली में हुआ. एंथोनी मोस्का की डेट ऑफ बर्थ 21 अगस्त 1991 है, वहीं, जस्टिन मोस्का का जन्म 15 नवंबर 1994 को हुआ. एंथोनी, जस्टिन से करीब 3 साल बड़े हैं. लेकिन, टी20 इंटरनेशनल में दोनों का डेब्यू एक साथ हुआ. दोनों भाइयों ने 12 जुलाई 2022 को ग्रीस के खिलाफ डेब्यू किया था.
बड़े भाई एंथोनी मोस्का ने इटली के लिए 21 मैच खेले हैं. वहीं, छोटे भाई जस्टिन मोस्का अब तक 22 मुकाबले खेल चुके हैं.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

.webp?width=60)

