श्रीलंका के खिलाफ़ ड्रॉप होने वाले ईशान ने वनडे खेलने पर क्या कहा था?
ईशान की जगह शुभमन गिल खेले.

2023 में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ़ अपना पहला वनडे खेलने उतरी. और इस मैच से पहले ही एक प्लेयर ने बहुत चर्चा बटोर ली. प्लेयर भी ऐसा, जिसे टीम में शामिल नहीं किया गया था. प्लेयर का नाम है ईशान किशन. और ट्रेंड होने की वजह आप जानते हैं. ईशान ने अपनी आखिरी वनडे पारी में 210 कूटकर कई सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तोड़े थे. इसके बावजूद उन्हें ड्रॉप किया गया.
ड्रॉप होने पर ईशान के नाम एक खराब रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. रोहित शर्मा ने मैच से पहले ही बता दिया था, कि ईशान प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे. मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा था,
'बदकिस्मती से हम इस मुकाबले में ईशान किशन को नहीं खिला पाएंगे. लेकिन हमें गिल को सही मौके देने होंगे. उन्होंने पिछले 8-9 महीनों में शानदार बैटिंग की है.'
ईशान ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने हमेशा खुद को एक वनडे बैट्समैन माना है. एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए किशन ने बताया,
‘मैंने हमेशा माना है कि मैं वनडे क्रिकेट खेल सकता हूं. लोग मेरे बड़े शॉट्स और मेरी अटैकिंग अप्रोच देख ऐसा सोचते थे कि मैं सिर्फ T20 का प्लेयर हूं. मैंने बांग्लादेश के खिलाफ जो डबल सेंचुरी लगाई, वो बहुत जरूरी थी. मैं लोगों को अपनी काबिलियत दिखाना चाहता था और उस पारी के बाद मुझे सिर्फ T20 के लिए नहीं, बल्कि दोनों फॉर्मेट के लिए देखा जाने लगा.’
ईशान टेस्ट के बारे में क्या सोचते हैं, ये भी बताया. उन्होंने कहा,
‘जहां तक मेरी जानकारी है, मेरा नाम टेस्ट के लिए नहीं लिया जाता. पर वो फॉर्मेट भी वनडे और T20 जितना ही जरूरी है. जैसा कि आप जानते होंगे, बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी मारने के बाद ही झारखंड का मैच था, पर एक दिन के गैप के बाद.
अगर टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए जरूरी नहीं होता, तो मैं रेस्ट करता और श्रीलंका के खिलाफ़ वाइट-बॉल सीरीज़ के लिए तैयारी करता. पर मैं सीधा रांची पहुंचा, और केरल के खिलाफ़ रणजी मैच खेला. ऐसा जरूरी नहीं है कि आप अगर लंबे छक्के मारें, तो आप सिर्फ T20 ही खेल सकते हो. मैंने झारखंड के लिए जो शतक जड़ा, वो 192 बॉल्स में आया था.’
किशन ने आगे ये भी कहा, कि वो इंडिया के लिए हर फॉर्मेट खेलना चाहते हैं. उन्होंने कहा,
# क्या सही था गिल का चुनाव?‘हर किसी का अपना प्रोसेस होता है. इस पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है कि कोच और सेलेक्टर्स आपको कैसे देखते हैं. उन्हें वर्कलोड भी मैनेज करना होता है. आप अगर मुझसे पूछें, तो मैं इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने को तैयार हूं. और ऐसा नहीं है कि मैंने इसके लिए कोई अलग कोशिश की है. मैंने रेड-बॉल क्रिकेट में भी बहुत रन्स बनाए हैं.’
ट्विटर पर ये सवाल धड़ल्ले से पूछा जा रहा है. और आज के मैच को देखें तो गिल का चुनाव सही लगता है. गिल ने कैप्टन रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 143 रन की साझेदारी बनाई. जिसमें गिल के नाम 70 रन की पारी थी. इस पार्टनरशिप के बाद विराट कोहली ने बैटिंग का भार संभाला. विराट ने 113 रन की पारी खेल इंडिया को 373 तक पहुंचाया है.
वीडियो: विराट कोहली को टीम से बाहर करने की तैयारी में है BCCI?

