ईशान किशन. भारतीय क्रिकेट टीम के नए सेंसेशन. किशन ने अपने डेब्यू मैच में ही बतादिया कि वह भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य हैं. टॉस जीतकर कोहली ने इंग्लैंड को पहलेबैटिंग के लिए बुलाया. इंग्लैंड ने 20 ओवर्स में 164 रन बनाए. T20 के हिसाब सेलक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था लेकिन सैम करन ने पहले ओवर में ही केएल राहुल को निपटादिया. भारत ने चेज की शुरुआत मेडेन विकेट के साथ की. ऐसे हाल में सबका दिल धक-धकहोने लगा लेकिन दूसरे एंड पर खड़े ईशान किशान की रगों में जैसे बर्फ दौड़ रही थी.उन्हें इस बात से कोई फ़र्क ही नहीं पड़ा कि राहुल के आउट होते ही भारत की जीत कीउम्मीदें 55 परसेंट से गिरकर 43 पर आ गईं. उन्होंने अपनी पहली इंटरनेशनल गेंद पर हीचौका जड़ दिया. आर्चर की यह गेंद ईशान के पैड पर थी और उन्होंने इसका पूरा फायदाउठाया. # Ishan Blasting Kishan सैम करन के अगले ओवर में ईशान ने पुल करके अपनादूसरा चौका जड़ा. दूसरी ओर कोहली ने भी कुटाई शुरू कर दी. पांच ओवर्स के बाद भारतने 34 रन बना लिए थे. अब दूसरे चेंज के रूप में टॉम करन आए. पहली गेंद एकदम स्लॉटमें गिरी. ईशान ने इसे लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के बाहर तैरा दिया. ओवर की तीसरी और छठीबॉल पर ईशान ने चौके भी जड़े. अगला ओवर लेकर बेन स्टोक्स आए. ओवर की दूसरी गेंद परकोहली ने और पांचवीं गेंद पर किशन ने छक्का जड़ दिया. ओवर से 17 रन आ गए. ईशानसिर्फ 18 गेंदों पर 34 रन बना चुके थे. अब आदिल रशीद आए. उनका पहला ओवर तो शांति सेनिपट गया. लेकिन दूसरे ओवर में वह ईशान के हत्थे चढ़ ही गए. पारी के इस 10वें ओवरकी पहली दोनों गेंदों पर ईशान ने लंबे-लंबे छक्के जड़ सिर्फ 28 गेंदों पर अपनापचासा पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह डेब्यू पर भारत के लिए पचासा जड़ने वाले सिर्फदूसरे क्रिकेटर भी बन गए.Fifties in maiden innings in T20Is for India:Robin Uthappa (50) vs PAK, 2007 Rohit Sharma (50*) vs SA, 2007 Ajinkya Rahane(61) vs ENG, 2011 ISHAN KISHAN (56) vs ENG, Today Only Ajinkya and Ishan scoredin their debut game. #INDvENG — Sampath Bandarupalli (@SampathStats) March 14,2021 उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ अजिंक्य रहाणे कर पाए थे. उन्होंने 2011 मेंइंग्लैंड के ही खिलाफ 61 रन की पारी खेली थी. हालांकि अपनी पहली T20I पारी में हाफसेंचुरी मारने वाले भारतीयों की बात करें तो रहाणे और ईशान के साथ इस लिस्ट मेंरॉबिन उथप्पा और रोहित शर्मा भी हैं. दोनों ने साल 2007 में पाकिस्तान और साउथअफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था. यह इन दोनों का ही दूसरा T20I मैच था, इन्हेंअपने पहले मैच में बैटिंग नहीं मिली थी.Ishan Kishan:- Second Indian player to score a fifty on T20I debut - First Indian player tohit four sixes on T20I debut#INDvsENG — Umang Pabari (@UPStatsman) March 14,2021 ईशान पर लौटें तो उन्होंने मोटेरा में 32 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली. ईशानकी इस पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही वह अपनी डेब्यू पारीमें चार छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए. ईशान को उनकी ताबड़तोड़पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. अब वह अपने इंटरनेशनल डेब्यू पर मैन ऑफ दमैच बनने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉऔर नवदीप सैनी यह कारनामा कर चुके हैं.