The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Is MS Dhoni ready to return on ground for CSK in IPL 2026 video of his training in Chennai viral

धोनी वापसी के लिए हैं तैयार? CSK के पूर्व कप्तान चेन्नई में कर रहे ट्रेनिंग

IPL 2026 : CSK के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni का एक वीडियो सोशल म‍ीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो चेन्नई में ट्रेनिंग करते नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:29 PM IST)
MS Dhoni, CSK, IPL 2026
महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई में ट्रेनिंग करते वीडियो वायरल हो गया है. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की वापसी दो वीक से पहले होने वाली है? 1 अप्रैल को जब से एम एस धोनी का ट्रेनिंग करते वीडियो सामने आया है, ये सवाल पूरे इंटरनेट पर टहल रहा है. कई तो इसे CSK की अप्रैल फूल बनाने की स्ट्रैटजी भी बता रहे हैं. वहीं, कइयों को ये लगता है कि थला की कमी CSK को इतनी खली है कि उन्हें वापस मैदान पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है.

हालांकि, कमाल की बात ये है कि धोनी की फिटनेस को लेकर अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आया है. उन्हें लेकर इससे पहले फ्रैचाइजी की ओर से राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाफ सीजन ओपनर मुकाबले से पहले कहा गया था,

एम एस धोनी काफ स्ट्रेन को लेकर रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. वो IPL 2026 के पहले दो सप्ताह के लिए अवेलेबल नहीं हैं.

वीडियो में क्या दिखा?

हालांकि, एक अप्रैल को जो वीडियो सामने आया है. उसमें धोनी अपनी किटबैग लेकर नेट सेशन के लिए आते दिख रहे हैं. इसे लेकर कोई ऑफिश‍ियल स्टेटमेंट तो नहीं आया, लेकिन उनके प्रेजेंस ने समय से पहले उनकी रिकवरी के संकेत जरूर दे दिए हैं. वहीं, एक अन्य विजुअल में धोनी नेट में बैटिंग करते भी नज़र आ रहे हैं.

ये एक लाइट सेशन ही नज़र आ रहा है. इसे देख यही लग रहा है कि धोनी रिदम और टाइमिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. न कि बड़े शॉट्स लगाने पर. इससे ये भी लग रहा है कि वो एक्शन में लौटने के लिए हड़बड़ाहट में नहीं हैं.

वीडियो की टाइमिंग से फैन्स कन्फ्यूज्ड

हालांकि, सबसे अहम है इस वीडियो की टाइमिंग. 1 अप्रैल को रिलीज होने के कारण फैन्स इसे लेकर मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं. कइयों को इसमें पॉजिटिव साइन दिख रहा है कि माही मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. वहीं, कई तो सिर्फ इसे 1 अप्रैल को रिलीज होने के कारण इसे अप्रैल फूल मनाने की मंशा मान रहे हैं.

वहीं, CSK की बात करें तो, उनकी ओर से अब तक धोनी की रिकवरी को लेकर कोई ऑफ‍िश‍ियल कन्फर्मेशन नहीं आया है. हालांकि, एक बात जो निश्चित तौर पर नज़र आई वो ये कि उनके बिना टीम पहले मुकाबले में काफी स्ट्रगल करती नज़र आई. राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाफ टीम महज 127 रन बना सकी. इस दौरान सिर्फ जेमी ओवर्टन 43 रन बना सके. टीम के बाकी बैटर्स कुछ खास परफॉर्म नहीं कर सके.

ऐसे में अगर धोनी की टीम में वापसी होती है तो इससे टीम की बैटिंग यूनिट के साथ-साथ डगआउट में भी थोड़ी कामनेस आएगी. 5 बार की चैंपियन टीम में कई सारे युवा प्लेयर्स इस सीजन खेल रहे हैं. ऐसे में अगर धोनी डगआउट में होंगे तो बाकियों का भी कॉन्फ‍िडेंस और मोराल बढ़ेगा. CSK का अगला मुकाबला अब 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के ख‍िलाफ है. वहीं, 5 अप्रैल को उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ होगा. 

वीडियो: MS धोनी ने गौतम गंभीर की मुस्कान पर किया पोस्ट, हेड कोच ने क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()