दिग्गज कलाकार इरफ़ान नहीं रहे. लगभग दो साल तक लंबी बीमारी से जूझने के बाद 53 सालकी उम्र में उनका निधन हो गया. इरफ़ान को कैंसर था, जिसके बारे में उन्हें 2018 मेंपता चला. इरफान के जाने के बाद उन्हें एक बेहतरीन अदाकार, एक्टर के रूप में यादकिया जा रहा है. लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि इरफान सिर्फ कमाल के एक्टर हीनहीं, बल्कि स्पोर्ट्समैन भी थे. इरफान को एक्टिंग से भी पहले क्रिकेट से बहुत गहरालगाव था. इरफान ने साल 2017 में 'सन ऑफ अबिश' नाम के शो में दिए एक इंटरव्यू में इसबात का खुलासा किया था. इरफान ने उस शो में बताया था- ''हां मैं क्रिकेट में काफीअच्छा था. मैं एक ऑल-राउंडर था. मुझे बैटिंग ज्यादा पसंद थी, लेकिन मेरे कैप्टन कोमेरी बॉलिंग ज्यादा पसंद थी. वो मुझसे कहते थे, अच्छी वाली डाल और फिर मैं बॉलिंगकरता था, तो विकेट मिल जाते थे.'' इसके बाद उनसे जब ये सवाल पूछा गया कि उन्होंनेक्रिकेट में अपना करियर क्यों नहीं बनाया. तो उन्होंने बताया, ''मैं सी.के. नायडूटूर्नामेंट में सलेक्ट भी हुआ था. लेकिन मेरे घर का मौहाल ऐसा था कि खेलने के लिएआपको छुपकर जाना पड़ता था. बहाने बनाने पड़ते थे. उस तरह का माहौल नहीं था. हालांकिउस तरह का टैलेंट भी नहीं था कि खेल में कोई करियर बना सकता. जब मेरा सलेक्शन हुआ,तो टीम को जयपुर से शायद अजेमर जाना था. तो मुझे कुछ 250 रुपये की ज़रूरत थी. मैंवो पैसे अरेंज नहीं कर पाया. इस वजह से मैं नहीं जा पाया.'' इरफान खान बचपन सेजयपुर की गलियों में क्रिकेट खेला करते थे. लेकिन कभी भी उन्होंने क्रिकेट को अपनेकरियर की तरह नहीं देखा. शायद ये इसलिए भी हुआ, क्योंकि उन्होंने कला के क्षेत्र काएक नायाब हीरा बनना था. क्या हुआ था इरफान को? 2018 में इरफ़ान को न्यूरोएंडोक्राइनट्यूमर डायग्नोज़ हुआ था. एक साल तक लंदन में इलाज कराने के बाद वो फरवरी, 2019 मेंइंडिया लौटे थे. लौटते ही वो अपनी फिल्म ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ की शूटिंग में लग गए.हालांकि फिल्म जब रिलीज़ होने को आई, तो इरफान ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो इसफिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि वो पूरी तरह से रोगमुक्त नहींहुए हैं.--------------------------------------------------------------------------------इरफान खान मार्क रफैलो को खुद को इंट्रोड्यूस करना चाहते थे मगर उन्होंने हैल्लोबोलकर गेम बदल दी