वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाले तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया.BCCI ने बुधवार, 6 जुलाई को टीम की घोषणा की. जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा कोआराम दिया गया है. इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वरकुमार और हार्दिक पंड्या भी टीम के साथ नहीं होंगे.23 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला जाएगा. और इस सीरीज से आउट ऑफफॉर्म चल रहे विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बाहर होने पर सवाल उठाया जा रहाहै. फ़ैन्स के साथ पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी इन खिलाड़ियों को बाहर रहने केफैसले पर सवाल खड़ा किया है.पठान ने खड़ा किया सवालपूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा,‘आराम करते हुए कोई भी फॉर्म में वापस नहीं आता है.’No one comes back to form while resting…— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 6, 2022पठान ने ट्वीट में किसी भी खिलाड़ी या सेलेक्टर्स का नाम नहीं लिया. लेकिन उनकाइशारा पूरी तरह से टीम के सीनियर खिलाड़ियों, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली कीतरफ ही था. पठान का मानना है कि फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभपंत (शॉर्ट फॉर्मेट) जैसे खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच खिलाए जाएं. ताकि वेअपनी फॉर्म हासिल कर सकें.रोहित और कोहली की फॉर्म चिंताजनकहाल के दिन में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार सवालउठते रहे हैं. जहां कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, वहीं रोहित रन के साथअपनी फिटनेस से भी जूझ रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों के लिए IPL बेहद खराब गुजरा था.वहीं इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ खेली गई T20 सीरीज में भी दोनों खिलाड़ियोंको आराम दिया गया था.अब जबकि इसी साल T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, तो इन खिलाड़ियों की फॉर्म कोलेकर चिंता लगातार बढ़ रही है. अब ऐसे में अगर इन खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा,तो सवाल तो उठेंगे ही.