'वो लंबे वक़्त तक खेलेंगे...' पठान ने इस प्लेयर को चुने जाने पर सेलेक्शन कमिटी को कहा 'थैंक्स'
IND vs WI दो टेस्ट मैच की सीरीज में करुण नायर और अभिमन्यू ईश्वरन को बाहर कर दिया गया है. ऐसे में सेलेक्शन कमिटी पर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं. लेकिन इस बार उनके बचाव में Irfan Pathan उतर आए हैं.

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने वेस्टइंडीज सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. दो टेस्ट मैच की इस सीरीज में करुण नायर और अभिमन्यू ईश्वरन को बाहर कर दिया गया है. ऐसे में सेलेक्शन कमिटी पर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं. लेकिन इस बार उनके बचाव में इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) उतर आए हैं. इरफ़ान पठान ने साफ कहा कि वो टीम सेलेक्शन से संतुष्ट हैं और चाहते हैं कि साई सुदर्शन को लगातार मौके मिलें.
इरफ़ान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
साई सुदर्शन ने इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट खेले और 140 रन बनाए. अब सेलेक्टर्स ने करुण नायर को साइड में रखकर उन पर भरोसा जताया है. करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों में 205 रन बनाए थे. लेकिन इस फैसले से साफ है कि सेलेक्टर्स साई सुदर्शन को मिडिल ऑर्डर का संतुलन मान रहे हैं.
इरफ़ान पठान ने शुभमन गिल की कप्तानी की भी तारीफ़ की. इंग्लैंड दौरा शुभमन के लिए बतौर कप्तान पहला बड़ा इम्तिहान था, जिसमें उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया. टीम इंडिया ने सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ की. इसी दौरे पर उप-कप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए और अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह उप-कप्तानी की ज़िम्मेदारी रवींद्र जडेजा को दी गई है. इस पर इरफ़ान बोले,
अब जब ऋषभ पंत टीम में नहीं होंगे तो ध्रुव जुरेल के लिए भी बड़ा मौका है. जुरेल ने अभी तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं और 255 रन बनाए हैं. उनकी बैटिंग एवरेज 36.42 की है. इस पर इरफ़ान ने कहा,
टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी. पहला मुकाबला 2 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा. जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा.
(खबर हमारे इंटर्न साथी अंकित ने लिखी है.)
वीडियो: गंभीर-पिच क्यूरेटर विवाद को लेकर अंग्रेजों पर भड़के इरफान पठान, क्या बोले?

.webp?width=60)

