The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Iran team hit back at Trump over FIFA World Cup exclusion threat

ईरान की फुटबॉल टीम का ट्रंप को जवाब, कहा- 'अमेरिका को विश्व कप से बाहर करो'

टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में तंज करते हुए यह भी कहा कि अगर सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती, तो शायद अमेरिका की टीम को ही टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए.

Advertisement
donald trump, iran football team, sports news
डोनाल्ड ट्रंप और ईरान फुटबॉल टीम के बीच जारी है बयानबाजी. (Photo-AP)
pic
रिया कसाना
13 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ईरान फीफा वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं यह अब भी साफ नहीं है. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद ईरानी सरकार की तरफ से कहा गया था कि उनकी टीम अमेरिका में होने वाले फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी. लेकिन अब ईरान की फुटबॉल टीम का बयान आया है. उसने कहा है कि ईरान को फीफा विश्व कप से ‘कोई भी बाहर नहीं कर सकता.’

ट्रंप ने नहीं ली खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी

टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में तंज करते हुए यह भी कहा कि अगर सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती, तो शायद अमेरिका की टीम को ही टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए.

इस रिएक्शन के पीछे डॉनल्ड ट्रंप ही वजह हैं. उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,

''मौजूदा युद्ध के बावजूद ईरान की टीम का विश्व कप में स्वागत है, लेकिन मुझे सच में नहीं लगता कि उनकी जान और सुरक्षा के लिहाज से उनका वहां होना सही है.''

अब ईरान की टीम ने ट्रंप के बयान पर रिएक्शन दिया है. उसने इस बात पर भी जोर दिया कि टूर्नामेंट का संचालन फीफा करता है, न कि ट्रंप या अमेरिका. पोस्ट में कहा गया,

''वर्ल्ड कप एक ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है और इसका संचालन किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि फीफा द्वारा होता है. निश्चित रूप से कोई भी ईरान की राष्ट्रीय टीम को विश्व कप से बाहर नहीं कर सकता. बाहर वही देश हो सकता है जो केवल मेजबान का दर्जा रखता हो, लेकिन उसमें ग्लोबल आयोजन में भाग लेने वाली टीमों को सुरक्षा देने की क्षमता न हो.''

ट्रंप ने कई बार बदले बयान

फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका के अलावा मैक्सिको और कनाडा के पास है. हालांकि ईरान के सारे ग्रुप राउंड मैच अमेरिका में ही शेड्यूल किए गए हैं. टूर्नामेंट कार्यक्रम के अनुसार ईरान को 15 जून को कैलिफोर्निया में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ खेलना है. इसके बाद 26 जून को सिएटल में ग्रुप चरण का अंतिम मैच मिस्र से होगा.

यह भी पढ़ें- 'उनको पूरा हक है...', सनराइजर्स लीड्स के अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI का जवाब आया 

इस मुद्दे पर ट्रंप के बयान भी अलग-अलग रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था, “मुझे सच में फर्क नहीं पड़ता कि ईरान खेले या नहीं." लेकिन मंगलवार को व्हाइट हाउस में जियानी इंफैनटिनो से मुलाकात के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि ईरान की टीम का स्वागत है. अब एक बाऱ फिर वह पलट गए हैं. 

ईरान एशियाई फुटबॉल में एक मजबूत टीम मानी जाती है और फीफा की विश्व रैंकिंग में वह 20वें स्थान पर है. टीम ने लगातार चौथी बार विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है. 

वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?

Advertisement

Advertisement

()