The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Iran sports minister says football team not play at 2026 World Cup IN US donald trump war

ईरान FIFA World Cup नहीं खेलेगा, ट्रंप स्वागत तक के लिए तैयार थे तब भी इनकार कर दिया

इस बार फीफा वर्ल्ड की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के पास है. यह टूर्नामेंट 11 जून से लेकर 19 जुलाई तक खेला जाएगा. ईरान को जिस ग्रुप में रखा गया है, उसके सभी मैच अमेरिका में होने वाले हैं.

Advertisement
iran, football news, sports news
ईरान की फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया. (Photo-AP)
pic
रिया कसाना
11 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ईरान अपनी फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका नहीं भेजेगा. ईरान के खेल मंत्री अहमद दोनयामाली (Ahmad Donyamali) ने साफ कर दिया है कि अमेरिका ने उनके सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को मारा है और इसके विरोध में ईरान अपनी फुटबॉल टीम को फीफा विश्व कप के लिए अमेरिका नहीं भेजेगी.

FIFA World Cup में हिस्सा नहीं लेगा ईरान

अहमद दोनयामाली ने एक स्टेट टेलीविजन को दिए बयान में कहा,

‘’इस भ्रष्ट सरकार ने हमारे लीडर को मारा है. हम किसी स्थिति में वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे. हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे में हिस्सा लेने का सवाल ही नहीं उठता.''

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

''ईरान के खिलाफ उनकी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयों को सबने देखा है. उन्होंने आठ या नौ महीनों में हम पर दो युद्ध थोप दिए हैं. हमारे हजारों लोगों को मार डाला है. हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते.''

इससे पहले ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज ने भी संकेत दिया था कि वह टीम को अमेरिका नहीं भेजेंगे. उन्होंने ईरान के स्टेट टेलीविजन चैनल पर कहा,

''ईरान पर हुए इस हमले के बाद, हम विश्व कप को लेकर कोई उम्मीद नहीं लगा सकते. अगर विश्व कप का यही हाल रहा, तो भला कौन समझदार व्यक्ति अपनी राष्ट्रीय टीम को ऐसी जगह भेजेगा?''

वीजा देने को तैयार था अमेरिका

इस बार फीफा वर्ल्ड की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के पास है. यह टूर्नामेंट 11 जून से लेकर 19 जुलाई तक खेला जाएगा. ईरान को जिस ग्रुप में रखा गया है, उसके सभी मैच अमेरिका में होने वाले हैं. फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि उन्होंने मंगलवार की रात को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से टूर्नामेंट की तैयारियों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की. इस दौरान ईरान को लेकर भी चर्चा की गई. 

जियानी के मुताबिक ट्रंप ने उन्हें आश्वासन दिया था कि ईरान की टीम को अमेरिका आने की अनुमति दी जाएगी. वीजा देने में किसी तरह की रुकावट नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर कभी माफ नहीं करता', पूर्व सिलेक्टर ने बताया अपना ही किस्सा 

मुलाकात के बाद इन्फेंटिनो ने कहा,

''हमने ईरान की मौजूदा स्थिति और इस बारे में भी बात की कि ईरानी टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में भाग लेने के लिए क्वालिफाई कर लिया है. चर्चा के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि ईरानी टीम का यूएसए में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए निश्चित रूप से स्वागत है.''

लेकिन ईरान के खेल मंत्री ने साफ कर दिया कि अमेरिका चाहे जो कहे उनका देश वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया ने दी ईरानी महिला फुटबॉल प्लेयर्स को शरण, ट्रंप ने की मदद?

Advertisement

Advertisement

()