मुंबई को पीट, कोहली ने ये बोल जीता दिल!
'तिलक ने बेहतरीन बैटिंग की.'

कमाल की जीत. सालों बाद घरवापसी. किंग कोहली ने IPL के अपने पहले मैच में मुंबई को पीटकर कुछ इस अंदाज में अपनी बात रखी. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लौटी RCB ने अपने फ़ैन्स को बेहतरीन तोहफा देते हुए मुंबई को आठ विकेट से पीटा. इस भयंकर जीत के साथ शुरुआत करने के बाद विराट कोहली बहुत खुश दिखे.
कोहली ने छक्का मारकर मैच फिनिश किया. और फिर पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बोले,
'कमाल की जीत. सालों बाद घरवापसी. इस स्कोर तक जाने के लिए उनके बल्लेबाजों को पूरा क्रेडिट. तिलक ने बेहतरीन बैटिंग की. हमने खुद को बैक करना जारी रखा. फाफ ने पहले कुटाई शुरू की, और बाद में मैंने भी जॉइन कर लिया. मैं आज के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. नई गेंद थोड़ी ट्रिकी थी, लेकिन हमने नई गेंद को कूटकर ही मोमेंटम शिफ्ट किया. हमने उनकी इंटेंसिटी को खत्म कर दिया. विकेट अच्छा था. हमने अच्छे एरियाज को हिट किया और बोलर्स पर प्रेशर डालते रहे.'
विराट ने इस जीत के बाद अपने फ़ैन्स की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,
'क्राउड कमाल का था. मैदान खचाखच भरा था. सारी सीट्स फुल थीं और हमें पता था कि हमें खूब सारा सपोर्ट मिलेगा. हमने क्राउड की इंटेंसिटी का पूरा फायदा उठाया, वो हमें लगातार सपोर्ट कर रहे थे. कर्ण शर्मा ने बेहतरीन बोलिंग की. उन्होंने बेहतरीन तरीके से विकेट निकाले. वह पिछले साल बेहतरीन बोलिंग कर रहे थे. वह खेलने के लिए तैयार था. नेट्स में भी उन्हें छक्के नहीं पड़ रहे थे.
उन्होंने हमें सीधे फ्रंट फुट पर रख दिया. IPL के पहले गेम में ऐसे परफॉर्म करना बेहतरीन था. मुंबई और चेन्नई के बाद हमने सबसे ज्यादा बार क्वॉलिफाई किया है. इसलिए हम लगातार अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. यह बस फोकस बरक़रार रखने और बेस्ट बैलेंस्ड टीम बनने की कोशिश करते रहने की बात है. हमें इस मोमेंटम पर खेलते रहना है.'
मैच की बात करें तो RCB ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बैटिंग का न्यौता दिया था. मुंबई की शुरुआत बहुत खराब रही. लेकिन बाद में तिलक वर्मा के दम पर उन्होंने वापसी की और 171 रन बना डाले. मुंबई के फ़ैन्स ने सोचा था कि ये स्कोर RCB को टक्कर देने के लिए पर्याप्त था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. विराट और डु प्लेसी ने शुरुआत से ही मुंबई के बोलर्स को कूटा. और बेहद आसानी से जीत हासिल कर ली.

