The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL2023 This is unacceptable Sunil Gavaskar fumes after Dog Delayed the start of CKSvsLSG in Chepauk

चेपॉक में कुत्ते ने लेट कराया गेम, गुस्से में ये बोल गए सुनील गावस्कर

ये कुत्ता हर बार कैसे आ जाता है?

Advertisement
Sunil Gavaskar Angry after a dog delayed the CSKvsLSG game in Chepauk
मैदान में घुसे कुत्ते से गुस्साए सुनील गावस्कर (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 09:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लेजेंडरी क्रिकेटर सुनील गावस्कर चेपॉक के ग्राउंड स्टाफ से गुस्सा हैं. उनके गुस्सा होने की वजह भी वाजिब लग रही है. दरअसल चेन्नई की टीम अपने पहले होम मैच में लखनऊ के सामने उतरी. मैच में टॉस हुआ. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. सबकुछ सेट था. लेकिन मैच वक्त पर नहीं शुरू हो पाया.

क्योंकि मैच शुरू होने से ठीक पहले एक कुत्ता मैदान में घुस गया. ये कुत्ता काफी देर तक ग्राउंड में घूमता रहा. और इसे देख चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व-कप्तान रविंद्र जडेजा मुस्कुराते नज़र आए. बता दें कि चेन्ननई की टीम साल 2019 के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान में खेल रही है.

एक ओर जहां ग्राउंड स्टाफ कुत्ते को मैदान से भगाने की कोशिशें कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ये देख कॉमेंट्री टीम में बैठे सुनील गावस्कर गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा,

Image embed

बता दें कि इस कुत्ते के पीछे कई सारे ग्राउंड स्टाफ भाग रहे थे. लेकिन ये लोग मिलकर भी कुत्ते को आसानी से काबू नहीं कर पाए. हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर खूब मजे लिए. एक यूजर ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

एक भाईसाब को तो इसमें कॉमेडी सूझ गई. उन्होंने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

एक फैन ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

इन मौज लेने वालों के बीच एक व्यक्ति ने सनी पाजी से सहमति जताई. इन्होंने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

बता दें कि चेपॉक में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच के दौरान भी कुत्ता मैदान में घुस आया था. चेपॉक के मैदान में कुत्ते का घुसना बहुत आम होता जा रहा है. और इसलिए लोग नाखुश हैं.

वीडियो: IPL2023 में भोजपुरी कॉमेंट्री इस कारण कर रहे हैं रवि किशन!

Advertisement

Advertisement

()