The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL2023 RCB signed Kedav Jadhav as Injury Replacement of David Willey

RCB वालों ने डेविड विली की जगह जियो की कॉमेंट्री टीम से किसे साइन कर लिया?

कई टीम्स से खेला दिग्गज RCB में लौट आया.

Advertisement
pic
1 मई 2023 (अपडेटेड: 1 मई 2023, 07:11 PM IST)
Kedav Jadhav joined RCB
केदार जाधव पहले भी RCB के साथ रह चुके हैं (ट्विटर/RCB)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केदार जाधव फिर से IPL में दिखेंगे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें डेविड विली के इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है. एक करोड़ की कीमत में आए जाधव अब IPL2023 के बचे हुए मैचेज में RCB के लिए खेल सकते हैं. इस बारे में RCB ने कुछ ट्वीट्स के जरिए बताया,

'इंडियन ऑल-राउंडर केदार जाधव ने बचे हुए IPL2023 के लिए चोटिल डेविड विली को रिप्लेस किया है. RCB में पुनः स्वागत है केदार जाधव. डेविड विली टूटे पंजे और ग्रोइन इंजरी के चलते IPL2023 से बाहर हो गए हैं.'

विली को ये चोट RCB के पिछले मैच में लगी थी. उन्हें KKR के ऑलराउंडर आंद्रे रसल की यॉर्कर ने घायल किया था. अब वह अपनी चोट से उबरने के लिए इंग्लैंड वापस चले गए हैं. 38 साल के जाधव कुछ वक्त पहले तक IPL में रेगुलर थे. लेकिन IPL2022 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. और वह इस IPL के ऑक्शन में भी नहीं बिके थे.

# Kedar Jadhav RCB

साल 2010 में डेब्यू के बाद से वह RCB, CSK, DC, कोच्चि टस्कर्स केरला और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. जाधव साल 2016 और 2017 में RCB के लिए 17 मैच खेले थे. टीम ने उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) से ट्रेड किया था. जाधव ने 2022-23 सीजन में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था.

उन्होंने रणजी ट्रॉफ़ी की छह पारियों में 92.50 की औसत से महाराष्ट्र के लिए 555 रन बनाए थे. इस प्रदर्शन के बाद जाधव ने कहा था,

'मैंने एक साल का ब्रेक लिया था लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मेरा पैशन मिसिंग है. जब मैं फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने लौटा, तो मुझे ये बहुत आसान लगा. सारे अनुभव ने मदद की. 20s के दौरान मौजूद रही भूख अब भी थी. बड़े स्कोर बनाने की भूख वहां मौजूद थी और मुझे महसूस हुआ कि मैं वापस आकर सारे लेवल्स पर खेल सकता हूं. और मैंने इसके लिए तैयारी भी की है, मैंने हमेशा ही अच्छा परफॉर्म किया है.'

जाधव के IPL रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने 93 मैच में 123.17 की स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए हैं. वह पार्ट टाइम ऑफ-स्पिन बोलिंग भी करते हैं. हालांकि ये वाला काम उन्होंने ज्यादातर टीम इंडिया के लिए किया था. जहां 73 वनडे मैच में उनके नाम 27 वनडे विकेट्स हैं.

IPL में कभी बोलिंग ना करने वाले जाधव पार्ट-टाइम विकेटकीपर भी हैं. उन्होंने RCB के लिए कीपिंग कर रखी है. हाल ही में वह जियो के लिए मराठी भाषा की कॉमेंट्री टीम का हिस्सा थे.

वीडियो: IPL 2023 के वो 5 प्लेयर्स जिन्हें सब भूल गए थे, अब धमाल मचा रहे हैं!

Advertisement

Advertisement

()