शिखर ने मारा ऐसा शॉट, उनकी ही टीम का हुआ बड़ा नुकसान
भानुका राजपक्षा को लगी गंभीर चोट.

क्रिकेट. एक टीम गेम है. तमाम लेवल्स पर खेला जाता है. इसके सबसे छोटे लेवल को गली क्रिकेट कहते हैं. और गली क्रिकेट में अगर आप अपने साथी को चोटिल कर दें, तो क्या होगा. कम से कम इतना तो जरूर होगा कि मारपीट हो जाएगी. अब इस मारपीट में कितने लोग शामिल होंगे, ये शायद चोट की इंटेंसिटी पर निर्भर करेगा.
और शिखर धवन आज अपने आप का शुक्रिया अदा कर रहे होंगे कि वह गली क्रिकेट नहीं खेल रहे थे. अगर आप पंजाब वर्सेज राजस्थान मैच देख रहे होंगे, तो मामला समझ गए होंगे. नहीं देख रहे, तो चलिए आपको बताते हैं. पंजाब की टीम गुवाहाटी में पहले बैटिंग करने उतरी.
प्रभसिमरन सिंह ने शुरू से ही बवाल काटना शुरू कर दिया. उन्होंने राजस्थान के बोलर्स को खूब धुना. प्रभसिमरन ने आउट होने से पहले सिर्फ़ 34 गेंदों पर 60 रन बनाए. और फिर दसवें ओवर में उनके आउट होने के बाद क्रीज़ पर आए भानुका राजपक्षा.
# Bhanuka Rajapaksa Injuredभानुका ने अपनी पहली गेंद पर सिंगल लिया. ओवर खत्म हुआ. अश्विन बोलिंग पर लौटे. पहली ही गेंद. छठे स्टंप पर फुल लेंथ. शिखर ने इसे पूरी ताकत से वापस बोलर की ओर खेला. शॉट इतना तेज था कि भानुका पूरी कोशिश करके भी गेंद की लाइन से अलग नहीं हो पाए. गेंद सीधे जाकर उनके दाहिने हाथ में लगी.
फिजियो भागते हुए आए. उन्हें अटेंड किया. हाथ का इलाज करने की कोशिश की. पट्टी-वट्टी बांधी गई. लेकिन दर्द थमा नहीं. राजपक्षा बैट उठाने की हालत में नहीं लौट पाए. और उन्हें वापस जाना पड़ा. पिछले गेम में फिफ्टी मारने वाले राजपक्षा इस मैच में सिर्फ एक गेंद खेलकर, चोटिल होकर वापस चले गए.
हालांकि, उनकी चोट से पंजाब की बैटिंग पर कुछ खास असर नहीं पड़ा. कैप्टन शिखर धवन ने एक छोर से अपनी कुटाई जारी रखी. और पंजाब ने 20 ओवर्स में चार विकेट खोकर 197 रन बना डाले. धवन 56 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों पर 60 रन बनाए थे. जितेश शर्मा ने भी 27 रन की पारी खेली.
वीडियो: धोनी पर्सनल माइलस्टोन के पीछे नहीं जाते!

.webp?width=60)

