The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL2023 Naveen Ul Haq Instagram story viral after RCB crashed out from the race to IPL Play off

नवीन उल हक नहीं मान रहे, अब कोहली फैंस के साथ जो किया, वो बवाल करवाएगा!

RCB बाहर हुई, नवीन को फिर मौका मिल गया.

Advertisement
Naveen Ul Haq Virat Kohli instagram fight
नवीन ने फिर लगाई बवाली इंस्टा स्टोरी (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
21 मई 2023 (अपडेटेड: 22 मई 2023, 02:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नवीन उल हक़. बंदा मान ही नहीं रहा. 1 मई के लफ़ड़े के बाद से ही विराट कोहली के पीछे पड़े हैं. 21 मई, संडे को RCB के हारते ही नवीन ने फिर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कोहली और उनकी टीम को ट्रोल किया.

बात कुछ ऐसी है कि गुजरात और बैंगलोर के बीच 21 मई को IPL2023 का आखिरी लीग मैच खेला गया. और इस मैच में कोहली की टीम हार गई. और ऐसा होते ही नवीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक व्यक्ति जोर-जोर से हंस रहा है.

और लोगों ने इसे तुरंत ही RCB की हार से जोड़ दिया. जुड़ना भी था, क्योंकि ये स्टोरी RCB की हार के तुरंत बाद आई. और इस हार के साथ ही RCB वाले IPL2023 से बाहर भी हो गए. इससे पहले RCB ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की थी.

Embed

उनकी ओर से विराट कोहली को छोड़कर कोई और बल्लेबाज नहीं चला. कोहली ने 61 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेली. और इस सेंचुरी के बाद उन्होंने कहा था,

Embed

कोहली की पारी की बदौलत RCB ने बीस ओवर्स में 197 रन बनाए. यह कोहली की IPL2023 में लगातार दूसरी सेंचुरी थी. जवाब में इंडियन क्रिकेट के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल ने अकेले ही गुजरात को पार लगा दिया. गिल ने सिर्फ़ 52 गेंदों पर 104 रन की पारी खेल दी.

यह उनकी भी लगातार दूसरी सेंचुरी थी. इस पारी में पांच चौके और आठ छक्के शामिल रहे. गिल के अलावा विजय शंकर ने 35 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली. RCB के लिए मोहम्मद सिराज ने दो, जबकि हर्षल पटेल और विजय कुमार को एक-एक विकेट मिला.

RCB की इस हार के बाद मुंबई प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई. मुंबई ने अपना कैम्पेन 14 मैच में 16 पॉइंट्स के साथ खत्म किया. जबकि बैंगलोर वाले 14 पॉइंट्स के साथ छठे पॉइंट्स पर रह गए. इतने ही पॉइंट्स वाली राजस्थान ने नेट रन रेट के आधार पर पांचवें नंबर पर फिनिश किया.

जबकि लखनऊ वाले तीसरे नंबर पर रहे. यानी एलिमिनेटर में लखनऊ के सामने मुंबई की टीम होगी.

वीडियो: विराट कोहली का इंस्टाग्राम स्टेटस देख जनता बोली, ये नवीन को जवाब है!

Advertisement

Advertisement

()