चैंपियन बने धोनी ने अभी से शुरू कर दी अगले सीजन की तैयारी!
धोनी ने ये बोलकर अपनी टीम को मोटिवेट किया.

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की खूब तारीफ़ होती है. अपनी कप्तान और विकेट कीपिंग के साथ, धोनी साफ बोलने के लिए भी जाने जाते हैं. धोनी का अपने प्लेयर्स को मोटिवेट करने का एक तरीका है. और CSK पेसर तुषार देशपांडे और बैट्समैन शिवम दुबे ने इसी पर बात की है.
गुजरात के खिलाफ़ CSK की पांच विकेट की जीत के बाद, धोनी ने कहा था कि वह अगले सीजन भी खेलना चाहते हैं. इस बात से माही फ़ैन्स बहुत खुश हैं. और अब देशपांडे-दुबे की बात सुनकर वह माही से और प्रभावित हो जाएंगे. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दोनों ने बताया कि धोनी ने कैसे उनका जीवन आसान कर दिया.
दुबे ने कहा,
इस सीजन देशपांडे ने CSK के लिए सबसे ज्यादा, 21 विकेट निकाले. देशपांडे ने इस बारे में कहा,
देशपांडे ने इसी बातचीत में धोनी का एक संदेश भी याद किया. उन्होंने बताया कि धोनी ने ड्रेसिंग रूम में लोगों को बोला था कि याद रखें IPL2023 में क्या सही और क्या गलत हुआ. देशपांडे बोले,
धोनी के लिए यह सीजन बहुत खास रहा. धोनी की टीम इस सीजन एकदम नए पेसर्स के साथ उतरी थी. टीम के सबसे अनुभवी पेसर दीपक चाहर को शुरू में ही चोट लग गई. जिसके बाद ज्यादातर वक्त तक धोनी की टीम एकदम नए पेसर्स के साथ खेली.
इस सीजन टीम के पास आकाश सिंह, तुषार देशपांडे, मतीशा पतिराना जैसे नए बोलर ही थे. हालांकि, स्पिन डिपार्टमेंट में हाल थोड़ा बेहतर था. यहां इनके पास रविंद्र जडेजा, मोईन अली इनके साथ महीष तीक्षणा भी टीम के पास थे.
धोनी ने इन बोलर्स का बेहतरीन इस्तेमाल कर अपनी टीम को पांचवीं बार चैंपियन बना दिया. इसके साथ ही अब टीम इस इतिहास की सबसे सफल टीम्स में पहले नंबर पर पहुंच गई है. मुंबई ऐर चेन्नई, अब दोनों ही टीम्स पांच-पांच बार चैंपियन बन चुकी हैं.
धोनी के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी यह टूर्नामेंट यादगार रहा. वह पूरे देश में जहां भी खेले, उन्हें खूब सपोर्ट मिला. और इसीलिए उन्होंने IPL2023 Final के बाद कहा कि वह एक और सीजन खेलने की कोशिश करेंगे.
वीडियो: CSK से हारने के बाद हार्दिक पंड्या का धोनी पर बयान क्यों वायरल?

.webp?width=60)

