The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL2023 last year we did a big favor to rcb Rohit Sharma reacts after his team cruised pass SRH in Wankhede

हमने RCB पर बड़ा एहसान... SRH को पीटकर ये क्या बोले रोहित शर्मा!

प्ले-ऑफ खेल पाएगी मुंबई इंडियंस?

Advertisement
Rohit Sharma reaction after MI crushed SRH
रोहित चाहते हैं कि इस बार रिजल्ट उनके फेवर में जाए (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
21 मई 2023 (अपडेटेड: 21 मई 2023, 09:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले साल हमने RCB पर बड़ा एहसान किया था, उम्मीद है कि आज रिजल्ट हमारे पक्ष में आएगा. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद ये बात कही. रोहित का इशारा इकलौती बची प्ले-ऑफ सीट की ओर था.

उन्होंने इस कमाल की जीत के बाद तमाम सारी बातें की. उन्होंने सबसे पहले तो कहा,

Image embed

मुंबई का आगे जाना, बैंगलोर और गुजरात के बीच IPL2023 के आखिरी मैच के रिजल्ट पर निर्भर करेगा. अगर बैंगलोर वाले ये मैच जीत जाते हैं, तो मुंबई बाहर हो जाएगी. ऐसे में बैंगलोर की बात करते हुए रोहित बोले,

Image embed

रोहित की टीम इस बार कई महत्वपूर्ण मौकों पर चूक भी गई. रोहित ने इस पर भी बात की. उन्होंने कहा,

Image embed

बता दें कि लखनऊ के खिलाफ़ मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे. क्रीज़ पर कैमरन ग्रीन और टिम डेविड थे. लेकिन ये जोड़ी मिलकर इस ओवर में पंच रन ही बना पाई. मोहसिन खान ने दोनों को बांध सा लिया. और मुंबई वह मैच पांच रन से हार गई.

बात टीम के आखिरी लीग मैच की करें, तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. SRH के लिए मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा ने बेहतरीन बैटिंग की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़ डाले.

मयंक ने 83 जबकि विवरांत ने 69 रन बनाए. हालांकि इसके बाद भी ये टीम 20 ओवर्स में 200 तक ही पहुंच पाई. और जवाब में मुंबई के लिए कैमरन ग्रीन ने 47 गेंदों पर 100 रन बना डाले. टीम ने दो ओवर बाक़ी रहते ही जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 56 रन बनाए.

वीडियो: IPL 2023: रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स ने ट्रोल किया, बदले में MI ने गंदा रुला दिया!

Advertisement

Advertisement

()