The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL2023 Final CSK Support Staff interview DJ Bravo reminded his friend Kieron Pollard after winning fifth title

पांचवां टाइटल जीतते ही धोनी के कोच ने पोलार्ड को क्या सुना दिया!

पोलार्ड के लिए चुनौती आई है.

Advertisement
DJ Bravo Challenged MI
पोलार्ड की MI को CSK का चैलेंज (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
30 मई 2023 (Updated: 30 मई 2023, 06:10 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

CSK ने पांचवीं IPL ट्रॉफ़ी जीत ली है. उन्होंने बारिश से प्रभावित फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया. हर जीत की तरह इस जीत में भी प्लेयर्स के साथ सपोर्ट स्टाफ का भी बड़ा रोल रहा.

मैच के बाद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ बोलिंग कोच ड्वेन ब्रावो और बैटिंग कोच माइकल हसी ने भी ब्रॉडकास्टर्स से बात की. मैच का ज़िक्र करते हुए फ्लेमिंग बोले,

'यह क्रिकेट का असली कारवां है, और यह आखिरी दो गेंदों तक आ गया, और आप बस बैठकर इसे देख रहे हैं. जब ये होता है तो अजब ही माहौल रहता है. हम बोलिंग में थोड़े गड़बड़ रहे, लेकिन देशपांडे आगे आए. पतिराना ने अंत में हमें विकेट्स दिलाए.'

टीम के बोलिंग कोच ब्रावो ने बोलर्स के साथ साथी कोच एरिक सिमंस की भी तारीफ़ की. उन्होंने कहा,

'यह कमाल की यात्रा रही है, और मुझे पूरी बोलिंग यूनिट के साथ कोच एरिक सिमंस को भी क्रेडिट देना होगा. यह मेरा और एरिक का कमाल का कॉम्बिनेशन रहा है. और हमें ये देखते हुए बहुत गर्व है कि इस युवा बोलिंग यूनिट ने अपना टैलेंट दिखाया. मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे बेस्ट फ्रेंड कायरन पोलार्ड देख रहे हों. उन्हें अब थोड़ी और मेहनत करनी होगी.'

ब्रावो का इशारा उनकी टीम द्वारा जीती गई पांचवीं IPL ट्रॉफ़ी की ओर था. अब चेन्नई ने सबसे ज्यादा बार IPL जीतने के मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. दोनों टीम्स के पास पांच-पांच IPL ट्रॉफ़ीज हैं. और ब्रावो अपने दोस्त पोलार्ड को यही याद दिला रहे थे. पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए सालों तक खेलने के बाद अब टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं.

# CSK Bowlers

बता दें कि चेन्नई की टीम इस सीजन काफी युवा बोलर्स के साथ उतरी थी. और उन बोलर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया. टीम के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 21 विकेट निकाले. उन्होंने यह विकेट 16 मैच में लिए. जबकि श्रीलंकाई युवा मतीशा पतिराना ने 12 पारियों में 19 विकेट अपने नाम किए.

महीष तीक्षणा 13 मैच में ग्यारह विकेट ले गए. जबकि आकाश सिंह ने छह मैच में पांच विकेट निकाले थे.राजवर्धन हंगरगेकर ने दो मैच में तीन विकेट अपने नाम किए थे. सीनियर्स की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने 16 पारियों में 20 विकेट लिए. जबकि दीपक चाहर के नाम 10 पारियों में 13 और मोईन अली के नाम 11 पारियों में नौ विकेट रहे.

CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने गुजरात की तारीफ़ के साथ अपनी बात शुरू की. उन्होंने कहा,

'गुजरात की भी तारीफ होनी चाहिए, वह पूरे सीजन कमाल का रहे. लेकिन शुक्र है कि जड्डू ने हमें जीत दिला दी. धोनी एक कमाल के इंसान हैं. एक उदाहरण के रूप में वह क्वॉलिफायर मैच में सेनापति को शांत रहने की सलाह दे रहे थे. और बाद में उन्होंने हमें एक महत्वपूर्ण रनआउट दिलाया.'

हसी ने इस मैच के बाद रिटायर हुए अंबाती रायुडु की भी तारीफ़ की. उन्होंने कहा,

'रायुडु के कुछ शॉट्स कमाल थे. जिस तरह से उन्होंने स्लोअर गेंदों को कवर के ऊपर से मारे, यह बहुत से लोगों के बस की बात नहीं है.'

रायुडु ने मैच से पहले ही बता दिया था कि वह इसके बाद संन्यास ले लेंगे. इसके साथ ही वह अपने आखिरी मैच में IPL ट्रॉफ़ी जीतने वाले इकलौते प्लेयर बन गए.

वीडियो: शुभमन गिल की शानदार फॉर्म पर सचिन तेंदुलकर खूब तारीफ कर गए!

Advertisement

Advertisement

()