The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL2023 Dhoni knee is not at 100 percent reveals CSK batting coach Michael Hussey

धोनी का घुटना... CSK बैटिंग कोच ने दिया माही की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

पता चल गया, बैटिंग में नीचे क्यों आते हैं माही.

Advertisement
MS Dhoni playing with Knee Injury
धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, फिर भी खेल रहे हैं (पीटीआई फाइल)
pic
सूरज पांडेय
20 मई 2023 (अपडेटेड: 20 मई 2023, 08:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महेंद्र सिंह धोनी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. और इस सीजन जहां भी जा रहे हैं, फ़ैन्स उन्हें हाथों-हाथ ले रहे हैं. धोनी फ़ैन्स थला की बैटिंग देखने के लिए, किसी भी हद तक जाने को तैयार दिख रहे हैं. लेकिन साथ ही उन्हें इस बात की चिंता भी है, कि थला की फिटनेस कैसी है.

IPL2023 में कई बार धोनी को लंगड़ाते हुए देखा जा चुका है. और अब CSK के बैटिंग कोच, माइकल हसी ने धोनी की फिटनेस पर अपडेट दिया है. अपने करियर के अंत की ओर बढ़ रहे धोनी, इस सीजन घुटने की चोट के साथ खेल रहे हैं. और दिल्ली के साथ हुए मैच के दौरान हसी ने इस पर बात की.

# Dhoni Knee Injury Update

हसी ने इस बातचीत में कंफर्म किया, कि धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. और तमाम चीजों के साथ उनके घुटने की चोट भी एक वजह है कि वह बस आखिरी के दो-तीन ओवर्स में बैटिंग करने आते हैं. हसी ने DCvsCSK मैच में चेन्नई की बैटिंग के बाद ब्रॉडकास्टर्स से कहा,

Embed

दिल्ली के खिलाफ़ धोनी 19वें ओवर में बैटिंग के लिए आए और उन्होंने चार गेंदों पर पांच रन बनाए. उनसे पहले डेवन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ ने टीम के लिए बेहतरीन बैटिंग की थी. कॉन्वे ने 87, जबकि गायकवाड़ ने 79 रन बनाए. दोनों ने ही दिल्ली के बोलर्स को पूरे मैच में बैकफुट पर रखा.

हसी इनकी बैटिंग से काफी खुश दिखे. उन्होंने कहा,

Embed

हसी की टीम ने उनकी बात मानी भी और बेहतरीन बोलिंग की. उन्होंने दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ को दूसरे ओवर में ही चलता कर दिया. दिल्ली ने 26 रन तक आते-आते शॉ, फिल सॉल्ट और राइली रूसो के विकेट गंवा दिए. और मैच ऑलमोस्ट यहीं खत्म हो गया.

कप्तान डेविड वार्नर एक ओर टिके रहे, लेकिन दूसरा कोई भी बल्लेबाद ज्यादा देर नहीं रुक पाया. वार्नर ने 58 गेंदों पर 86 रन बनाए. टीम के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर अक्षर पटेल ने बनाया. उनके नाम 15 रन रहे. जबकि यश धुल ने 13 रन का योगदान दिया.

दिल्ली वाले अपने 20 ओवर्स में 146 रन ही बना सके. और चेन्नई ने मैच 77 रन से अपने नाम कर लिया. चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा, तीन विकेट लिए. जबकि महीश तीक्षणा और मतीशा पतिराना ने दो-दो विकेट लिए.

यह दोनों ही टीम्स का आखिरी लीग मैच था. अब चेन्नई 14 मैच में 17 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. जबकि दिल्ली ने अपना कैम्पेन 14 मैच में 10 पॉइंट्स के साथ खत्म किया.

वीडियो: IPL 2023 प्लेऑफ में जाने के लिए CSK, RCB को क्या करना होगा?

Advertisement

Advertisement

()