The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL2023 CSK Shivam Dube lone indian in the list of batter who hit more sixes than fours in IPL

धोनी से जुड़ते ही पलटा शिवम दुबे का भाग्य, बना दिया बड़ा रिकॉर्ड!

बेहद खास लिस्ट में इकलौते इंडियन हैं दुबे.

Advertisement
Dhoni changed Shivam Dube
धोनी ने शिवम दुबे को बदल दिया (पीटीआई फाइल)
pic
सूरज पांडेय
29 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023, 01:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शिवम दुबे. मुंबई से आने वाले ऑल राउंडर. जो अब चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं. जी हां, सिर्फ बल्लेबाज क्योंकि यहां उन्होंने अभी तक 19 मैच में कुल 12 गेंदें फेंकी हैं. और ये नया रोल शिवम को खूब सूट भी कर रहा है.

तभी तो वह CSK के लिए ऐसी बैटिंग कर रहे हैं, जैसी अभी तक वह एक बार भी IPL में नहीं कर पाए थे. साल 2019 से IPL खेल रहे दुबे का स्ट्राइक रेट CSK आने से पहले बमुश्किल 120 के पार जा पाता था. लेकिन यहां आने के बाद वह लगातार 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

और अब उन्होंने एक कमाल की उपलब्धि भी हासिल कर ली है. दुबे के नाम अब IPL में चौकों से ज्यादा छक्के हो गए हैं. और वह इस उपलब्धि तक पहुंचे इकलौते भारतीय बन गए हैं. जी हां, दुबे के अलावा अभी इस लिस्ट में कोई और भारतीय प्लेयर नहीं है.

दुबे के नाम अब IPL में 57 छक्के और 56 चौके हो गए हैं. इस लिस्ट में दुबे के अलावा सिर्फ़ लियम लिविंगस्टन ही ऐसे प्लेयर हैं, जो कैरेबियन देशों से नहीं आते. लिस्ट के टॉप पर कायरन पोलार्ड हैं. जिन्होंने 223 छक्के और 218 चौके मारे हैं. दूसरे नंबर पर आंद्रे रसल आते हैं. इनके नाम 183 छक्के और 144 चौके हैं.

Image embed

इसके बाद निकलस पूरन का नंबर है. पूरन ने 80 छक्के और 62 चौके मारे हैं. जबकि इनके बाद शिमरॉन हेटमायर आते हैं. जिनके नाम 67 छक्के और 62 चौके हैं. दुबे ने 57 छक्के और 56 चौके मारे हैं. जबकि लिविंगस्टन के नाम 42 छक्के और 40 चौके हैं.

दुबे के IPL करियर की बात करें तो वह CSK से पहले राजस्थान और RCB के लिए भी खेल चुके हैं. लेकिन उनकी असली फॉर्म CSK आने के बाद ही दिखी. RCB के लिए दुबे ने छह चौके और बारह छक्के मारे थे. यहां वह दो सीजन रहे थे.

इसके बाद वह एक सीजन के लिए राजस्थान गए. जहां दुबे ने 18 चौके और 19 छक्के मारे मारे. और फिर IPL2022 ऑक्शन में उन्हें CSK ने खरीदा. इस टीम के लिए दुबे ने अभी तक अपना बेस्ट दिया है. यहां वह 32 चौके और 35 छक्के लगा चुके हैं. दुबे ने IPL में कुल छह पचासे मारे हैं. जिनमें से पांच CSK के लिए जबकि एक उनके खिलाफ़ राजस्थान के लिए आया है.

वीडियो: एम एस धोनी ने RR vs CSK के बाद क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()