चेन्नई के चैंपियन बनते ही किस प्लेयर ने सारा क्रेडिट धोनी को दे दिया?
सब धोनी की वजह से ही हुआ.

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक और IPL खिताब जीत लिया है. अब वो पांच IPL ट्रॉफ़ीज के साथ रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की बराबरी पर पहुंच गए हैं. और इस जीत के बाद टीम के अहम प्लेयर्स ने ब्रॉडकास्टर्स से खूब बात की. चलिए आपको बताते हैं, किसने क्या कहा. शुरू करेंगे इस सीजन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले डेवन कॉन्वे से.
कॉन्वे ने कहा,
'मैं बस पॉजिटिव इंटेंट के साथ सोच रहा था. रुतु के साथ बैटिंग करना बहुत अच्छा अनुभव रहा है. वह कमाल के क्लीन हिटर हैं. हमारी पार्टनरशिप ने सच में काफी अच्छी रही, लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन सही रहा. हमें साथ में मजा आया. मैं सोचता हूं कि यह माहौल सच में काफी अच्छा है. हमारे पास कुछ टॉप के प्लेयर्स हैं. मुझे उनके साथ बैटिंग पर चर्चा करने और काफी कुछ सीखने का मौका मिला.'
इसी फाइनल के रूप में CSK के लिए अपना आखिरी मैच खेलने वाले अंबाती रायुडु बोले,
'यह सपनों जैसा अंत है. मैं इससे ज्यादा नहीं मांग सकता. मैं भाग्यशाली हूं कि इतनी कमाल की टीम्स में खेला. मैं अब अपने पूरे जीवन खुश रह सकता हूं. बीते तीस साल में मैंने जितनी भी कड़ी मेहनत की, मैं खुश हूं कि इस नोट पर अपना करियर खत्म कर पाया. मैं अपने परिवार, अपने पिता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. उनके बिना यह संभव नहीं था.'
इस सीजन CSK के बेस्ट बोलर्स में से एक रहे तुषार देशपांडे बोले,
'जैसा कि मैंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था, मैं IPL टाइटल जीतना चाहता था, और डीजे ब्रावो मेरे साथ हैं, तो सारे प्लांस क्लियर हैं.'
टीम के एक और अहम सदस्य रहे मोईन अली ने कहा,
'आप हमेशा ही एमएस से सीखते रहते हैं कि प्लेयर्स और हालात से कैसे डील किया जाए. यह IPL का एक बड़ा हिस्सा है, और इसीलिए हमने इतना अच्छा किया.'
इस सीजन CSK की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले अजिंक्य रहाणे बोले,
'सारा क्रेडिट CSK मैनेजमेंट को जाता है, जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया. उन्होंने कहा था कि अगर मुझे मौका मिला तो वो मुझे पूरा सपोर्ट देंगे. यह जीत सच में खास है. रायुडु कमाल के टीम मैन हैं. उन्होंने आज की जो पारी खेली वो काफी स्पेशल थी.'
इस सीजन टीम को सफल ओपनिंग देने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने भी इस टाइटल को स्पेशल बताया. वो बोले,
'हमारा पिछला साल जैसा गया, इस लिए यह स्पेशल है. स्टाइल से वापसी करना, अवे गेम्स जीतना, चेपॉक में जीता, और ये फिनिश अविश्वसनीय थी. हम इस जीत को रायुडु को समर्पित करना चाहते हैं.'
इसके बाद दीपक चाहर ने बताया कि कैसे रायुडु को पहले से भरोसा था कि इस सीजन CSK ही जीतेगी. चाहर बोले,
'वह मुझे पहले से बोल रहे थे, मैं फाइनल जीतूंगा. उनका खुद पर भरोसा अविश्वसनीय है.'
मैच की बात करें तो CSK ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. गुजरात के लिए साइ सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन की बेहतरीन पारी खेली. टीम ने बीस ओवर्स में 215 रन बनाए. और फिर दूसरी इनिंग्स की शुरुआत में ही बारिश आ गई.
जिसके बाद चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर्स में 171 का टार्गेट मिला. टीम ने पांच विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. रविंद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर टीम को यादगार जी दिलाई.
वीडियो: धोनी की ग्राउंड में एंट्री आपकी सेहत के लिए सही नहीं है

.webp?width=60)

