इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें लीग मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्सहैदराबाद को 61 रन से मात दी. पुणे के एमसीए स्टेडियम में हुए इस मुक़ाबले मेंसनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इस मैच से पहलेIPL2022 में जो भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला कर रही थी, जीत उसीको मिल रही थी. लेकिन पुणे के इस स्टेडियम में आख़िरकार यह चलन टूट ही गया.राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. और उनके इसस्कोर में बड़ा योगदान हैदराबाद के बोलर्स का रहा जिन्होंने पावरप्ले में ही चारनो-बॉल फेंक दीं. ये नो बॉल्स ना होतीं तो भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में ही जॉसबटलर को आउट कर लिया होता. भुवी की पहले ओवर की पांचवीं गेंद को स्लिप पर खड़ेअब्दुल समद ने कैच कर लिया था. टीम सेलिब्रेट भी करने लगी थी लेकिन तभी अंपायर नेइसे नो-बॉल करार दे दिया. इसके साथ ही IPL में हैदराबाद पहली टीम बन गई जिसनेपावरप्ले में चार नो-बॉल दिए.Sanju vs #SRH™️ pic.twitter.com/AyITvCLx5w— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 29, 2022 शुरू में ही जीवनदान मिलनेके बाद बटलर ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर अच्छी बैटिंग की. दोनों ने पावरप्लेमें 60 रन जोड़ डाले. बटलर ने 28 गेंदों पर 35 रन बनाए और इनके बाद संजू सैमसन ने27 गेंदों में 55 रन कूट डाले. नंबर चार और पांच पर आकर देवदत्त पडिक्कल और शिमरॉनहेटमायर ने 41 और 32 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 211 रन कालक्ष्य रख दिया. # पस्त हुए सनराइजर्स लेकिन राजस्थान के गेंदबाज़ों के अच्छेऔर अपने बल्लेबाज़ों के खराब प्रदर्शन के चलते, SRH 20 ओवर में सात विकेट खोकर केवल149 रन ही बना पाई. राजस्थान के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले ओवर में हीहैदराबाद के लिए ओपन करने आए कप्तान केन विलियमसन को आउट कर दिया था. SRH के लिएऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, वहीं वाशिंगटन सुंदर 14 गेंदों में 40रन का योगदान दिया. RR के कप्तान संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस हार केबाद SRH के कप्तान विलियमसन ने अपने पेसर उमरान मलिक की तारीफ की. उन्होंने कहा,'हमने गेंदबाज़ी में शुरुआत अच्छी की थी और हमारे पास मौक़े भी थे, मगर नो-बॉल देनानिराशाजनक रहा. यह हमारे लिए भी आश्चर्यजनक था. यहां से हमारे हमारे लिए यह देखनाबेहद ज़रूरी है कि ग़लतियां कहां-कहां हुईं और उनको कैसे सुधारना है. आज केमुक़ाबले में उमरान मलिक का प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहा. यह युवा खिलाड़ी आगे अभी औरनिखरेगा. हम बल्लेबाज़ी में सफल नहीं रहे. आज हमारा दिन नहीं था.' वहीं राजस्थान केकप्तान और प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे संजू सैमसन ने कहा, 'इस मैदान पर विकेट का व्यवहारजैसे हमने सोचा था, उससे बेहद अलग रहा. टेस्ट मैच वाली लाइन-लेंथ डालने वाले बोलर्सको यहां काफ़ी मदद मिली. अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर यही कहूंगा कि मैंने अपनी फ़िटनेसपर बहुत काम किया है. बैटिंग कोच कुमार संगकारा से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है.हम बतौर टीम इस बार बड़ा लक्ष्य साथ लेकर चल रहे हैं.' राजस्थान का अगला मैच 2अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है. जबकि हैदराबाद को 4 अप्रैल को लखनऊसुपरजाएंट्स से खेलना है.