The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL2022 I was trying to get out so that Dinesh Karthik can get to bat vs SRH said Faf Du Plessis

DK को बैटिंग दिलाने के लिए ये क्या करने जा रहे थे डुप्लेसी!

दिनेश कार्तिक प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं. हर गुजरते मैच के साथ वह T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करते जा रहे हैं. और उनकी इसी फॉर्म को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ RCB कैप्टन फाफ डु प्लेसी एक बड़ा कदम उठाने जा रहे थे.

Advertisement
pic
9 मई 2022 (अपडेटेड: 9 मई 2022, 11:09 PM IST)
Faf Du Plessis, Dinesh Karthik, DK
Faf Du Plessis ने DK की तारीफ में बड़ी बात बोल दी. (PTI/BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिनेश कार्तिक प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं. हर गुजरते मैच के साथ वह T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करते जा रहे हैं. और उनकी इसी फॉर्म को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ RCB कैप्टन फाफ डु प्लेसी एक बड़ा कदम उठाने जा रहे थे. डु प्लेसी ने खुद बताया कि डीके को ज्यादा गेंदें देने के लिए उन्होंने इस मैच के दौरान खुद को रिटायर करने की प्लानिंग कर ली थी.

हालांकि डु प्लेसी को ऐसा कुछ करना नहीं पड़ा. पारी के 19वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर विकेट गिर गया. और कार्तिक को बैटिंग मिल गई. उन्होंने सिर्फ आठ गेंदों पर 30 रन कूटते हुए RCB को 192 तक पहुंचा दिया. मैच के बाद डीके के बारे में बात करते हुए डु प्लेसी ने कहा,

'अगर वो ऐसे ही छक्के मारता रहा तो सभी लोग चाहेंगे कि उसे ज्यादा से ज्यादा बैटिंग मिले. लेकिन वो एकदम क्लियर है. मतलब, ईमानदारी से कहूं तो मैं आउट होने की कोशिश कर रहा था क्योंकि मैं बहुत थक चुका था और मैं चाहता था कि डीके को बैटिंग मिले. और यहां तक कि मैं खुद को रिटायर करने के बारे में भी सोच रहा था.'

डु प्लेसी की बात सुनकर पोस्ट मैच प्रजेंटेशन होस्ट कर रहे हर्षा भोगले ने दोबारा पूछा- रिटायर्ड आउट? जवाब में डु प्लेसी ने कहा,

'रिटायर्ड आउट. हां. लेकिन फिर हमने विकेट गंवा दिया. हां, डीके कमाल की फॉर्म में हैं. लेकिन यह एक ट्रिकी विकेट था. यह ऐसा विकेट नहीं था जहां आप आते ही तेजी से रन बना सकें. लेकिन मुझे लगता है कि ये बाकी लोगों के लिए था, डीके के लिए नहीं. पहली कुछ गेंदों पर स्ट्रगल किया. लेकिन फिर भाग्य से मुझे लगता है कि डीके का एक कैच भी गया और फिर उन्होंने SRH की ऐसी की तैसी कर दी.'

मैच की बात करें तो RCB ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 192 रन टांग दिए. RCB के लिए फाफ डु प्लेसी ने 73 और रजत पाटीदार ने 48 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम 125 रन पर ही सिमट गई. RCB के लिए वानिंदु हसरंगा ने अपने चार ओवर के स्पेल में कुल 18 रन देकर पांच विकेट निकाले. और मैन ऑफ द मैच रहे.

IPL 2022: चहल की गेंदबाजी ने एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स को जिताया मैच

Advertisement

Advertisement

()