The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL Team Gujarat Titans Wish Shubman Gill "All The Best" For 'Next Endeavour'

IPL टीम गुजरात टाइटंस से अलग हो रहे हैं शुभमन गिल, अब किस टीम में आएंगे नज़र!

शुभमन गिल क्या अब गुजरात टीम में खेलते नहीं दिखेंगे.

Advertisement
Shubhman Gill. File Photo.
शुभमन गिल. फोटो: File Photo
pic
विपिन
17 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 17 सितंबर 2022, 07:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL सीज़न 2022 में शुभमन गिल नई टीम गुजरात टाइटंस के हीरो रहे. लो स्कोरिंग फाइनल मैच में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को पहला टाइटल जिताया. हालांकि पहले सीज़न की कामयाबी के बाद अब ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शुभमन गिल IPL की अपनी फ्रेंचाइज़ी गुजरात के साथ राहें जुदा कर सकते हैं.

गुजरात टाइंटस के ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट से इन कयासों की शुरुआत हुई है. जिसके बाद शुभमन ने भी जवाब दिया है. दरअसल शनिवार 17 सितंबर को गुजरात टाइटंस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया. जिसमें उन्होंने शुभमन को टैग करते हुए लिखा,

Embed

इस ट्वीट के जवाब में शुभमन गिल ने भी दिल वाला और गले लगने वाला इमोजी बनाकर जवाब दिया. हालांकि गुजरात टाइटंस और शुभमन गिल के बीच सोशल मीडिया पर हुई इस बातचीत के बाद फैन्स के सामने ये प्रश्न खड़ा हो गया है कि क्या शुभमन गिल अब गुजरात टाइटंस से अलग हो रहे हैं. क्या वो किसी नई फ्रेंचाइज़ी के साथ अगले सीज़न खेलते दिखेंगे. और अगर किसी नई फ्रेंचाइज़ के साथ खेलते दिखेंगे तो वो कौन सी होगी.

अभी इन सवालों का जवाब दे पाना मुश्किल है. लेकिन अगर शुभमन गुजरात टीम से अलग होते हैं तो उनके IPL के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जल्द ही कोई भी फ्रेंचाइज़ी अपने साथ जोड़ लेगी.

शुभमन गिल साल 2018 से IPL खेल रहे हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपने डेब्यू साल में खेले 13 मुकाबलों में 203 रन बनाए थे. बीते सीज़न की बात करें तो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शुभमन गिल ने 16 मुकाबलों में 483 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 132.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की थी. इस दौरान उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन भी बनाया. वहीं फाइनल में उन्होंने 45 रन की शानदार पारी खेली.

शुभमन गिल के ओवरऑल IPL रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 74 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 32.20 की औसत से 1900 रन बनाए हैं. अब ये देखना होगा कि क्या सच में शुभमन गुजरात से अलग हो रहे हैं, या फिर ये कोई प्रैंक है.

बेन स्टोक्स ने बताई क्रिकेट से नफ़रत की वजह

Advertisement

Advertisement

()