IPL का शेड्यूल आ गया है, डबल मजा आने वाला है
प्रिंटआउट लेकर रख लो दोस्तो...
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
IPL T-20 2019 के ग्रुप स्टेज के सारे मैच का शेड्यूल जारी हो गया है. बीसीसीआई ने 19 मार्च की शाम इस लिस्ट को जारी किया. पिछले साल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंग्लोर के बीच चेन्नई में पहले मैच से इस इवेंट की शुरुआत होगी.
देश में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव और फिर जून में वर्ल्ड कप को देखते हुए आईपीएल की ओर से आधिकारिक तौर पर इस सीजन के पहले दो हफ्तों का शेड्यूल रिलीज किया गया था. अब बाकी बचे दो हफ्तों का शेड्यूल भी लोकसभा चुनावों की डेट को देखते हुए रिलीज़ किया गया है.
ट्वीट देखिए.
नारी कांट्रेक्टर: इंडिया का वो कप्तान जिसे गेंद लगी तो 6 दिन बेहोश रहा
आख़िरी मैच 5 मई को खेला जाएगा. इस दिन दो मैच खेले जाएंगे. इस दिन किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ और मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा. प्लेऑफ मैच का शेड्यूल बाद में रिलीज़ किया जाएगा. चुनाव को ध्यान में रखकर ही पूरे शेड्यूल का ऐलान किया गया है. इससे पहले भी आम चुनाव के वक्त आइपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका और अबूधाबी में किया जा चुका है. चुनाव और IPL एक साथ, है न डबल मजा! पूरी लिस्ट यहां देखिए.BCCI announces full schedule for the league stage of #VIVOIPL 2019
Click here for more details - https://t.co/bAUBCFgZla pic.twitter.com/3e66Skw3Z2 — IndianPremierLeague (@IPL) March 19, 2019
नारी कांट्रेक्टर: इंडिया का वो कप्तान जिसे गेंद लगी तो 6 दिन बेहोश रहा

