स्टीव स्मिथ की छुट्टी, राजस्थान रॉयल्स ने इस इंडियन को चुना कप्तान
IPL 2021 में गुलाबी टीम को चलाएगा ये सिक्सर किंग.
Advertisement

2008 में चैंपियन बनने के बाद से खिताब के लिए तरस रही राजस्थान रॉयल्स इस बार क्या कमाल दिखाती है, देखना होगा. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
IPL 2020 में नंबर आठ पर रहने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बहुत बड़ा बदलाव किया है. राजस्थान की टीम ने IPL 2021 के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाकर युवा भारतीय बल्लेबाज़ संजू सैमसन को टीम का कप्तानी सौंप दी है.
बुधवार के दिन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने रिटेन किए हुए प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है. राजस्थान की टीम ने कुल 17 खिलाड़ियों को अगले सीज़न के लिए रिटेन किया है. जबकि उन्होंने आठ खिलाड़ियों को छोड़ने का फैसला लिया है.
इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीज़न लिजेंड कुमार संगाकार को टीम के साथ जोड़ा है. IPL 2021 में संगाकारा राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर की भूमिका में नज़र आएंगे.

संजू सैमसन. फोटो: AP
राजस्थान की टीम ने जिस सबसे बड़े नाम को रिलीज किया है वो हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ. स्टीव स्मिथ पिछले सीज़न राजस्थान के कप्तान थे. लेकिन टीम ने उन्हें इस सीज़न के लिए रिटेन नहीं किया.
हालांकि स्मिथ को छोड़ने पर भी टीम ने विदेशी खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर पर भरोसा बनाए रखा है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स के लिए UAE में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
साल 2020 में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए 20 विकेटों के साथ टॉप पर थे. जबकि बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने टीम के लिए कई अहम पारियां खेलीं थीं. इसके अलावा पिछले सीज़न के डेविड मिलर और एंड्र्यू टाय को भी टीम ने फिर से रिटेन किया है.
टीम की इस बड़ी जिम्मेदारी के मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के नए कप्तान संजू सैमसन का बयान भी आया है. संजू ने कहा,

''राजस्थान रॉयल्स टीम का कप्तान नियुक्त होना एक बड़ा सम्मान है. राजस्थान की टीम मेरे दिल के बेहद करीब है, जिसके लिए मैं सालों से खेल रहा हूं. अब मैं बतौर कप्तान इस नई ज़िम्मेदारी के लिए बहुत ज़्यादा एक्साइटेड हूं.''राजस्थान रॉयल्स के रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट: संजू सैमसन(कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्र्यू टाय, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, यशस्वी जयसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा.