ये बिक गई है गोरमिंट! खिलाड़ी बिके हैं. सरे-आम. आईपीएल के अगले एडीशन के लिए सभीटीमों को अपने-अपने खिलाड़ी बाज़ार में उतारने थे. क्यूंकि जो बिके थे उन्हें सिर्फ2017 तक के लिए ही बेचा गया था. असल में जब आईपीएल के नियम बन रहे थे तो ये तय हुआथा कि 10 साल बाद फिर से सभी खिलाड़ियों की बिकवाली होगी. सो इस साल होगी. ग्यारहवें आईपीएल से पहले हर फ्रेंचाइज़ी एक पॉवर दी गई. हर फ्रेंचाईज़ी अपने पास कुछखिलाड़ी रोक सकता था. ज़्यादा नहीं. कुछ. वो इंडिया खेले हुए 3, इंडिया न खेले हुए 2और 2 विदेशी खिलाड़ी रोक सकते थे. कौन किसको रोकेगा, कौन किसे रिलीज़ कर देगा, इसकाफ़ैसला 4 जनवरी को होना था. इस रिटेंशन के फ़ैसले आ गए हैं. किस फ्रेंचाईज़ी ने किसेरोका है, यहां बताया जा रहा है. ये भी बता दिया जाए कि 2018 आईपीएल से चेन्नईसुपरकिंग्स व्हिसल पोडू करने और राजस्थान रॉयल्स हल्ला बोलने वापस आ रहे हैं. येदोनों फ्रेंचाइज़ी बैन झेल रही थीं.चेन्नई सुपर किंग्स:धोनी (15 करोड़) रैना (12 करोड़) जडेजा (7 करोड़) कुल खर्ची रकम: 33 करोड़ बची रकम 47करोड़मुंबई इंडियन्सरोहित शर्मा (15 करोड़) हार्दिक पंड्या (11 करोड़) जसप्रीत बुमराह (7 करोड़) कुल खर्चीरकम: 33 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 47 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरकोहली (17 करोड़) डिविलियर्स (11 करोड़) सरफ़राज़ खान (1.75 करोड़) कुल खर्ची रकम: 31करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 49 करोड़कोलकाता नाइट राइडर्ससुनील नारायण (8.5 करोड़) आंद्रे रसल (7 करोड़) कुल खर्ची रकम: 21 करोड़ बोली लगाने केलिए बची रकम: 59 करोड़दिल्ली डेयरडेविल्सऋषभ पन्त (8 करोड़) क्रिस मोरिस (7.1 करोड़) श्रेयस अय्यर ( 7 करोड़) कुल खर्ची रकम:33 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 47 करोड़किंग्स इलेवन पंजाबअक्षर पटेल (6.75 करोड़) कुल खर्ची रकम: 12.5 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 67.5करोड़सनराइज़र्स हैदराबादडेविड वॉर्नर (12 करोड़) भुवनेश्वर कुमार(8.5 करोड़) कुल खर्ची रकम: 21 करोड़ बोलीलगाने के लिए बची रकम: 59 करोड़राजस्थान रॉयल्सस्टीव स्मिथ (12 करोड़) कुल खर्ची रकम: 12.5 करोड़ बोली लगाने के लिए बची रकम: 67.5करोड़--------------------------------------------------------------------------------फिलहाल सबसे बड़ी खबर यही है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की आईपीएल में वापसी हो चुकी हैऔर उसमें भी धोनी की वापसी हो चुकी है. चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर हैंडल से ट्वीटआया और हमें देखने को मिला धोनी. धोनी एक स्टाम्प पेपर पर साइन कर रहे थे और पास हीउनकी बिटिया जीवा भी मौजूद थीं.Thakida thakida thakida Thala @msdhoni!#ReturnOfTheSuperKings#SummerIsComing#WhistlePodu #goosebumps 🔥 pic.twitter.com/hnkcXN6QOv— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 4, 2018-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:दिल्ली की रणजी टीम को धोनी की ये तस्वीर देख शर्म से डूब मरना चाहिएवो 5 हंसोड़ जो साल 2017 में उभरे और खूब नाम कमायादेखिये साल 2017 में धोनी के मारे सभी छक्के, मात्र 50 सेकंड मेंवीडियो : टीम इंडिया की इनडोर नेट प्रैक्टिस