ये कहानी है जम्मू कश्मीर से आने वाले क्रिकेट रसीख सलाम डार की. 22 साल के रसीखसलाम को बेंगलुरु में हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने महज़ 20 लाख केबेस प्राइज़ में अपने पाले में कर लिया. ऐसा नहीं है कि रसीख पहली बार IPL खेल रहेहैं. साल 2019 में उनका IPL में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू हो चुका है. लेकिनउसके बाद वो एक विवाद फंसे और दो साल तक फिर मैदान पर वापसी नहीं कर पाए. क्या हैरसीख सलाम की कहानी? रसीख सलाम डार जम्मू कश्मीर से आते हैं. 2019 के मार्च महीनेतक उन्होंने जम्मू कश्मीर और IPL में क्रिकेट भी खेला. लेकिन इसके बाद उन पर गलतउम्र बताने का आरोप लगा और BCCI की जांच में वो दोषी पाए गए. जिसके बाद उन्हें दोसाल के लिए BCCI के अंतर्गत होने वाले तमाम तरह के क्रिकेट से बैन कर दिया गया. बैनकी वजह से उन्हें उस वक्त साल 2019 में इंग्लैंड जाने वाली अंडर-19 टीम से भी बाहरकर दिया गया. बैन होने से पहले ही उन्होंने मार्च के महीने में मुंबई इंडियंस कीतरफ एकमात्र IPL मैच खेला था. जिसमें उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार ओवर केस्पेल में 42 रन दिए थे. जबकि बल्लेबाज़ी करते हुए वो नॉट-आउट चार रन बनाकर लौटेथे. इस खिलाड़ी को BCCI ने बैन किया तो उस वक्त उनकी IPL टीम मुंबई इंडियंस ने इसटैलेंट को खत्म होने से बचाने की ठान ली. उन्हें जम्मू कश्मीर से मुंबई बुलाया गयाऔर नवी मुंबई में रिलायंस की खुद की ट्रेनिस फेसिलिटी में उन्हें स्कॉलरशिपप्रोग्राम के जरिए ट्रेनिंग भी दी गई.Rasikh Dar was banned for two years for age fraud. Mumbai Indians shielded him,took him to UAE as a net bowler. Got him shifted from J&K to Mumbai. Made himplay club cricket and local tournaments. Comes up for bidding, and they pass atbase price.— Shashank Kishore (@captainshanky) February 13, 2022 इतना ही नहीं उन्हें लगातारक्रिकेट के मैदान पर बिज़ी रखा गया. उन्हें शहर की अलग-अलग लीग्स, लोकलटूर्नामेंट्स और क्लब क्रिकेट में खिलाया गया. इसके बाद मुंबई की टीम उन्हें बतौरनेट गेंदबाज़ IPL के अगले सीज़न्स के लिए UAE भी लेकर गई. जहां पर वो लगातार इसकैम्प का हिस्सा रहे. अब जब रसीख का बैन खत्म हो गया है तो बेंगलुरु में हुए ऑक्शनमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस तेज़ गेंदबाज़ को 20 लाख के बेस प्राइज़ मेंअपने साथ जोड़ लिया है. कोलकाता की टीम: आंद्रे रसेल(रिटेन), वरुणचक्रवर्थी(रिटेन), वेंकटेश अय्यर(रिटेन), सुनील नरेन(रिटेन), पेट कमिंस, श्रेयसअय्यर, नितिश राणा, सैम बिलिंग्स, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकूसिंह, अनुकूल रॉय, एलेक्स हेल्स, रसिख डार, टिम साउदी, बाबा इंद्रजीत, चमिकाकरुणारत्ने, अभिजीत तोमर, रमेश कुमार, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा.