The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL media rights auction Star retains the TV right, Viacom 18 gets the digital rights for 2023 - 2027 cycle

किन कंपनियों को मिले IPL मीडिया राइट्स?

IPL मीडिया राइट्स से खूब कमाएगी BCCI.

Advertisement
pic
14 जून 2022 (अपडेटेड: 20 जून 2022, 08:33 PM IST)
IPL Trophy
IPL ट्रॉफी (फोटो - BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2023 से 2027 के लिए IPL मीडिया राइट्स बिक गए हैं. इसके साथ ही कई सालों से चला आ रहा स्टार का एकाधिकार भी खत्म हो गया है. दरअसल IPL मीडिया राइट्स की बोली में स्टार ने टीवी राइट्स को तो रिटेन कर लिया है, लेकिन डिजिटल राइट्स के लिए बोली वॉयकॉम 18 ने जीती.

मीडिया राइट्स को चार कैटेगरी में बांटा गया था. पैकेज ए, पैकेज बी. पैकेज सी और पैकेज डी. पैकेज ए में टीवी राइट्स थे. PTI के मुताबिक इस पैकेज को डिज़्नी स्टार ने 23575 करोड़ रुपये में खरीदा है. पैकेज बी में डिजिटल राइट्स हैं. इन्हें वॉयकॉम 18 ने 20500 करोड़ में खरीदा है.

पैकेज सी, स्पेशल पैकेज है. इसमें नॉन–एक्सक्लूसिव मैच शामिल है. जिसमें एक सीज़न के 18 मुकाबले होंगे. और पैकेज़ डी की बात की जाए, तो ये इंडिया से बाहर के टीवी और डिजिटल राइट्स है. पैकेज सी और पैकेज डी पर अभी बोली चल रही है.

#कितना कमाएगी BCCI?

इंडिया के टीवी और डिजिटल राइट्स की बात करें तो BCCI को साल 2023 से 2027 तक 410 मुकाबलों से 44,075 करोड़ रुपये की कमाई होगी. अब ‘प्रति मैच’ कॉस्ट के बारे में बताएं तो ये 107.5 करोड़ हो गई है. पिछले अमाउंट से क़रीबन दोगुनी. इस बार जब ऑक्शन शुरु हुआ तो पहले स्टेज़ मे ही 50 लाख की बढ़त देखी गई थी. और जब पैकेज ए जीतने वाले ने पैकेज बी की सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को चैलेंज किया, तो इसकी वैल्यू एक करोड़ तक पहुंच गई.

अब यहां आपको बता दें, BCCI ने इस बार टीवी और डिजिटल दोनों के लिए साथ में बोली लगाने की इजाज़त नहीं दी. उदाहरण के लिए पिछली बार साल 2017 में स्टार ने टीवी और डिजिटल दोनों के लिए बोली लगाई थी. साल 2018 से 2022 तक दोनों राइट्स के लिए स्टार ने 16, 347 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

IPL मीडिया राइट्स पर लगी इतनी बड़ी बोली जनता के साथ पूर्व क्रिकेटर्स को भी हैरान कर रही है. इंडिया टुडे से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस मसले पर कहा,

‘IPL के पहले साल के बाद मैंने ये नहीं सोचा था कि 15 साल में यह नंबर यहां तक पहुंच जाएंगे.’ 

बताते चलें, ई ऑक्शन के नियमों के अनुसार, मालिकों को एक गुप्त कोड दिया जाता है. इसी के जरिए वो बोली लगाते हैं. BCCI के किसी भी पदाधिकारी और कर्मचारी को बोली लगाने वाली कंपनियों के कोड की जानकारी नहीं है.

IPL मीडिया राइट्स 2022 की वैल्यू जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

Advertisement

Advertisement

()