The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL KKR spinner Sunil Narine recalls conversation with Pollard after being signed up

जब विंडीज़ के दिग्गज को भरोसा ही नहीं हुआ कि IPL में उन्हें सच में इतने पैसे मिलेंगे!

करोड़ों में बिके सुनील नरेन ने पोलार्ड से पूछा था- इतने पैसे सच में मिलेंगे?

Advertisement
pic
2 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2022, 10:03 PM IST)
Team kkr
KKR टीम ( फोटो - फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL. दुनिया की सबसे महंगी लीग्स में से एक. खिलाड़ी IPL के एक सीज़न में खेलकर मालामाल हो जाते हैं. शायद इसीलिए कई खिलाड़ी IPL खेलना भी चाहते है, या यूं कह लीजिए कि दुनिया भर की लीग्स को छोड़कर सिर्फ IPL ही खेलना चाहते हैं.

ख़ैर, आज इस लीग की चर्चा इसलिए क्योंकि वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले सुनील नरेन ने एक क़िस्सा साझा किया है. नरेन ने IPL में मिले पैसों को लेकर एक मजेदार क़िस्सा सुनाया है. दरअसल, IPL 2012 के लिए KKR ने नरेन को 5.5 करोड़ में खरीदा था. और वो भी तब, जब नरेन ने सिर्फ तीन इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे.

# Sunil Narine KKR

ऐसे में जब नरेन को इतने पैसे मिले, तो वो ये बात हज़म ही नहीं कर पाए. इस क़िस्से पर आगे बात करते हुए नरेन ने क्रिकइंफो से कहा,

‘मजेदार कहानी- जब नीलामी हुई, तो डीजे ब्रावो ने मुझे बताया कि मुझे साइन किया गया है, लेकिन मुझे पता है कि उसे गेम खेलना पसंद है, इसलिए मुझे उस पर विश्वास नहीं हुआ. उसके बाद पोलार्ड ने मुझे मैसेज किया और मैंने उनसे कहा, ‘यह सच नहीं हो सकता. जब वो आपको इतने पैसों में खरीदते हैं, तो क्या वो वास्तव में आपको इतना पैसा देते हैं?’

एक गरीब परिवार के युवा क्रिकेटर के रूप में, मैं अपने पिताजी को धन्यवाद करता हूं. उन्होंने मुझे हमेशा ज़मीन पर रखा, चाहे कोई भी स्थिति हो. उस कीमत के साथ, उम्मीद हमेशा अधिक होती है. मैंने पहला गेम नहीं खेला, इसलिए मुझे एहसास हुआ कि इतनी ज्यादा कीमत के बावजूद मैं ऑटोमेटिक चॉइस नहीं था. ये एक जल्दी आई वेक-अप कॉल जैसी थी. मुझे अच्छा क्रिकेट खेलना था.’

IPL 2012 के समय से ही नरेन KKR के साथ बने हुए है. वह इस टीम के लिए लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. IPL 2021 में खराब प्रदर्शन के बाद, जब लोगों को लगा कि अब KKR उनको रिलीज कर देगी, उस समय भी फ्रैंचाइज ने उनको अपने साथ बनाए रखा.

नरेन ने KKR के लिए अब तक 148 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 6.63 की इकॉनमी के साथ 152 विकेट निकाले हैं. और बल्लेबाजी करते हुए 1025 रन भी बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ़्रेंड से की शादी

Advertisement

Advertisement

()