गौतम गंभीर. पूर्व क्रिकेटर, मौजूदा कॉमेंटेटर और भविष्य के मेंटॉर. गौतम IPL मेंनई जुड़ी टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर हैं. केएल राहुल की कप्तानी वाली ये टीमइस सीजन अपना IPL डेब्यू करेगी. और इस डेब्यू कर रही फ्रैंचाइज से जुड़ने वालेप्लेयर्स के लिए गंभीर के पास एक सलाह है. गंभीर ने साफ कर दिया है कि उन्हेंप्लेयर्स से संपूर्ण समर्पण चाहिए होगा. यूट्यूबर बोरिया मजूमदार से बात करते हुएगंभीर ने कहा, 'जब मैं कप्तान था, मैंने हमेशा कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरेप्लेयर्स इंडिया के लिए खेलने के बारे में सोचें. मैं चाहता हूं कि प्लेयर्सफ्रैंचाइज के लिए खेलने के बारे में सोचें. भारत के लिए खेलना सिर्फ प्रतिफल होसकता है. अगर आप इंडिया के लिए खेलने की सोच रखते हैं. और आप कहना शुरू कर दें किलखनऊ मुझे इंडिया के लिए खेलने का प्लेटफॉर्म देगा, तो आप फ्रैंचाइज से बेईमानी कररहे हैं. लेकिन अगर आप लखनऊ के लिए खेल रहे हैं और लखनऊ के लिए अच्छा प्रदर्शन करतेहैं तो अंततः आप इंडिया के लिए खेलेंगे ही.'"I want players thinking of playing for the franchise, not for India." - Lucknowfranchise's Mentor Gautam Gambhir (To Backstage with Boria)— CricketMAN2 (@man4_cricket) January 24, 2022 गंभीर ने इस बातचीत में आने वालेक्रिकेटर्स के लिए सुझाव भी दिए. गंभीर ने साफ कहा कि IPL इंडिया के लिए खेलने काप्लेटफॉर्म नहीं बल्कि दुनिया को अपना टैलेंट दिखाने का प्लेटफॉर्म है. गंभीर नेकहा, 'इसलिए इन दो महीनों में मैं नहीं चाहूंगा कि कोई भी प्लेयर सोचे या कहे किमेरा काम या मेरा अंतिम लक्ष्य इंडिया के लिए खेलना है. उनका अंतिम लक्ष्य उन दोमहीनों में फ्रैंचाइज के लिए टूर्नामेंट जीतना होना चाहिए. और अगर वो अपनीपरफॉर्मेंस से ऐसा कर पाएंगे तो अंततः वह इंडिया के लिए खेल ही लेंगे. और IPLइंडिया के लिए खेलने का प्लेटफॉर्म नहीं है. IPL अपना टूर्नामेंट दुनिया को दिखानेका प्लेटफॉर्म है और प्लेयर्स को इसके बारे में ऐसे ही सोचना चाहिए.' बता दें किलखनऊ ने राहुल के साथ ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और इंडियन अनकैप्डस्पिनर रवि बिश्नोई को भी साइन किया है.