कोहली ने तोड़ा सचिन का टी-20 रिकॉर्ड
आईपीएल के नौवें सीज़न की हाइलाइट्स, खबरें और तमाम मुंहपेलई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सन्डे को दो मैच हुए. मुंबई वर्सेज़ हैदराबाद. और कलकत्ता बनाम गुजरात.
मुंबई और कलकत्ता की टीमों को हारना पड़ा. हैदराबाद की तरफ से धवन और वार्नर ने बेहतरीन स्टार्ट दी. 20 ओवर में 178 का टार्गेट दिया. लेकिन बॉलिंग में मुशफीकुर रहमान और आशीष नेहरा ने झंडे गाड़ दिए. दोनों ने 6 से कम इकॉनमी से रन देते हुए 3-3 विकेट लिए. पहले पांच विकेट मात्र 30 रन पर ही ढेर हो गए.
उधर शाम को हुए मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स 158 रन ही बना सकी. प्रवीण कुमार ने बहुत ही कंजूसी से रन दिए. 4 ओवरों में मात्र 19 रन और 2 विकेट. विकेट भी किसके? गंभीर और मनीष पाण्डेय के. जवाब में गुजरात ने बहुत ही आराम से इस स्कोर को चेज़ कर लिया. स्मिथ और मैकुलम ने पॉवरप्ले में अच्छी बैटिंग की लेकिन रैना कुछ धीमा खेले. 18 गेंदों पर मात्र 14 रन. उनपर कप्तानी का बोझ साफ़ दिखाई दे रहा है. लेकिन दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन बैटिंग की. 29 गेंद में 51 रन. 8 चौके और 1 छक्का. 18 ओवर में गुजरात पॉइंट्स टेबल में दूसरे प्लेस पर काबिज हो चुकी थी.
युवराज की आस्था
सचिन तेंदुलकर. इंडिया में उन्हें भगवान माना जाता है. क्रिकेट टीमों में भी. युवराज सिंह उन्हें अपना आदर्श बताते हैं. एमसीसी के दो सौ साल पूरे होने पर वर्ल्ड इलेवेन और एमसीसी एलेवेन के बीच हुए मैच में युवराज सिंह को सचिन के पैर छूते देखा गया. यही सन्डे को भी हुआ. सचिन को देखते ही युवराज उनके पैर छूने झुक पड़े. सचिन ऐसे में काफ़ी असहज हो जाते हैं. कल भी हुए. लेकिन वो तस्वीर अब घूम रही है.

Photo: BCCI
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा कोहली ने सचिन ने 2010 में 618 रन और 2011 ने 553 रन बनाये थे. कप्तान के तौर पर. अब कोहली उनसे एक कदम आगे बढ़ गए हैं. वो ऐसे पहले कप्तान हैं जिसने तीन बार आईपीएल में 500 के ऊपर रन बनाये हैं.
ऐडम मिल्ने आईपीएल से बाहर अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से न्यूज़ीलैंड के फ़ास्ट बॉलर ऐडम मिल्ने आईपीएल से बाहर हो चुके हैं. 2015 में भी चोट की वजह से उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था. इस साल भी बस एक ही मैच खेला था. उनके जाने से बैंगलोर टीम की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं. बैंगलोर की टीम वैसे ही अपनी बॉलिंग की वजह से पॉइंट्स टेबल में जूझती दिख रही है.

क्रिकेटर्स का मदर्स डे

To the strength of my pillar thank god for such a beautiful mother I'm so lucky to have you in my life happy Mother's Day to all of you ❤️😘🙏
A photo posted by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
Happy mothers day to all the mothers around the world. Love from mothers is always so pure and unconditional. We should be grateful for it 😊. Have a great mothers day 🙏🙏. #blessings
A photo posted by Virat Kohli (@virat.kohli) on