The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL CSK can retain MS Dhoni for far less than 12 crore if BCCI re introduces this old rule

BCCI लाएगी IPL में वो नियम, जिससे Dhoni को होगा करोड़ों का घाटा!

MS Dhoni CSK के साथ जुड़े रहेंगे. लेकिन उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा, ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि रिपोर्ट्स का दावा है कि BCCI वाले एक पुराना नियम वापस ला रहे हैं.

Advertisement
pic
17 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2024, 08:35 AM IST)
MS Dhoni, CSK
MS Dhoni अनकैप्ड प्लेयर बनकर खेलेंगे? (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

BCCI वाले IPL के एक पुराने नियम को वापस लाना चाहते हैं. इस नियम के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेटर से रिटायर हो चुके प्लेयर्स अनकैप्ड प्लेयर्स के रूप में खेल सकते हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें रिटायर हुए कम से कम पांच साल बीत चुके होने चाहिए.

यह बात हाल ही में BCCI और फ़्रैंचाइज़ मालिकों के बीच हुई चर्चा में सामने आई. या नियम IPL2021 तक चलन में था, लेकिन दो और टीम्स के जुड़ने के बाद इसे हटा दिया गया. रिपोर्ट्स आई थीं कि इस नियम की वापसी की चर्चा का नेतृत्व चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने किया था. कहा जा रहा था कि ये लोग अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस नियम के जरिए ही साइन करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: द्रविड़ के बेटे का ऐसा शॉट, इंटरनेट पर तहलका मच गया!

साल 2020 में धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए थे. और वह अगले सीजन इस नियम के पात्र हो जाएंगे. धोनी की भयंकर पॉपुलैरिटी और CSK की सफलता में उनके योगदान को देखते हुए CSK उन्हें आसानी से जाने नहीं देना चाहती. लेकिन अब इस पर नया अपडेट है.

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने फ़्रैंचाइज़ द्वारा ऐसी रिक्वेस्ट किए जाने से साफ मना किया है. विश्वनाथन ने साफ कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए वह बोले,

'मुझे कोई आइडिया नहीं है. हमने इसकी रिक्वेस्ट नहीं की. उन्होंने खुद हमसे कहा कि शायद अनकैप्ड प्लेयर वाला नियम रखा जाए. बस यही बात है. उन्होंने अभी तक ऐसा कुछ भी अनाउंस नहीं किया है. नियम और कायदे BCCI द्वारा अनाउंस किए जाते हैं.'

बता दें कि बीते कुछ सीजन से लगातार धोनी के भविष्य पर चर्चा हो रही है. लेकिन वह अभी उन्होंने इस पर कुछ खुलकर नहीं कहा है. वह लगातार फ़ैन्स को गेस करा रहे हैं. लेकिन बीते सीजन, जब उन्होंने कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी. तो ऐसी बातों को और जोर मिला. लोगों को समझ आने लगा कि धोनी अब बहुत दिनों तक CSK की जर्सी में खेलते नहीं दिखेंगे.

बीते कुछ वक्त से धोनी अपने घुटने की चोट से परेशान हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने IPL2023 का हर मैच खेला. और अपनी कप्तानी में CSK को एक और IPL Title जिताया. धोनी इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. इस सीजन के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी.

और फिर IPL2024 से पहले वह ट्रेनिंग में लौटे. और फिर IPL2024 का भी पूरा सीजन खेला. हालांकि इस बार वह कप्तान नहीं थे. IPL2024 में धोनी ने टेलेंडर्स के साथ, काफी नीचे बैटिंग की. हालांकि इस बैटिंग के बावजूद उन्होंने खूब चर्चा बटोरी. इस सीजन धोनी ने बहुत तेजी से रन बनाए. और फ़ैन्स को फिर से पुराने दिनों की याद दिलाई.

हालांकि इस नियम से धोनी का नुकसान भी होगा. IPL रिटेंशन नियमों के मुताबिक किसी अनकैप्ड प्लेयर को चार करोड़ में रिटेन किया जा सकता है. साल 2022 में धोनी 12 करोड़ में रिटेन हुए थे. यानी इस नियम के साथ उन्हें आठ करोड़ का घाटा हो सकता है.

वीडियो: जय शाह ने की कड़ी बात करते ही ईशान किशन ने कमाल कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()