23 अप्रैल 2017. इस तारीख को एक रिकॉर्ड बना था. गंदा वाला. आईपीएल में. बनाया थारॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने. रिकॉर्ड था IPL में किसी टीम का सबसे कम स्कोर. मानेविराट कोहली की अगुआई वाली ये पूरी की पूरी टीम महज 49 रन के स्कोर पर सिमट गई थी.मैच में आरसीबी के तीनों भारी भरकम खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सके थे.माने क्रिस गेल ने 7 रन, एबी डिविलियर्स ने 8 रन और विराट कोहली तो बिना खाता खोलेही निकल लिए थे. मैच में सबसे ज्यादा 9 रन केदार जाघव ने बनाए थे. और ये हालत भी तबहुई थी जब कोलकाता नाइटराइडर्स ने सिर्फ 131 रन बनाए थे. माने टार्गेट 132 का था.सो मैच के हीरो रहे थे कोलकाता के बॉलर्स. और जिन बॉलरों ने ये कहर ढाया था, वो थेकोलिन डि ग्रैंडहोम, नाथन कोल्टर नील, क्रिस वोक्स और उमेश यादव.अारसीबी के उस दुखद मैच का स्कोरकार्ड.ये बात 2017 की है. अब 2018 आ चुका है. अप्रैल में आईपीएल होना है. और इससे पहले हीआरसीबी ने इस 49 रन के अपमान का बदला ले लिया है. ऐसा बदला, जैसा पहले कभी किसी नेना लिया होगा. आरसीबी ने इन चारों बॉलरों को ही खरीद लिया है. जी हां, कोलिन डिग्रैंडहोम, नाथन कोल्टर नील, क्रिस वोक्स और उमेश यादव अब कोलकाता नहीं, आरसीबी काहिस्सा हैं. आरसीबी पक्का अपने इस कारनामे के बाद यही सोंच रही होगी कि अब बेटा 49पर आउट करके दिखाओ. और इन चारों बॉलरों को खरीदने में आरसीबी का पैसा भी अच्छा-खासाखर्च हुआ है. माने 16 करोड़ खर्च किए हैं.इन चार बॉलरों की परफॉर्मेंस देखिए.# क्रिस वोक्स - 7.4 करोड़ में खरीदा# उमेश यादव - 4.2 करोड़ में खरीदा# कोलिन डि ग्रैंडहोम - 2.2 करोड़ में खरीदा# नाथन कोल्टर नील - 2.2 करोड़ में खरीदाजाहिर सी बात है कि आईपीएल नीलामी में खिलाड़ी खरीदने के लिए सभी टीमें कुछ ना कुछस्ट्रैटजी बनाती ही होंगी. मगर सबसे खतरनाक स्ट्रैटजी इस लिहाज से आरसीबी की हीदिखी. चार तगड़े बॉलरों को खरीदा. लगता तो यही है कि इन चारों को आरसीबी ने तब हीतड़ लिया था, जब 49 रन पर घुस गए थे. ये एकदम मौहल्ले में होने वाले क्रिकेट जैसाहै. जिसमें बड़े लड़के किसी नए लड़के को बढ़िया खेलते देखकर तड़ लेते हैं. फिर जबकिसी बाहरी टीम से मैच होता है तो हर हाल में उस नए लड़के को उठा लाते हैं. खैर, येस्ट्रैटजी आरसीबी के, विराट कोहली के कितना काम आएगी. ये तो वक्त ही बताएगा.--------------------------------------------------------------------------------क्रिकेट की दुनिया से:वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान तगड़ा खेली, पर उसका सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से पड़ गयाजिसने कभी वन डे की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई थी, उसे IPL में किसी ने नहीं ख़रीदाIPL नीलामी : आखिरकार क्रिस गेल और पार्थिव पटेल भी बिक ही गएIPL नीलामी की माथापच्ची के दौरान चेन्नै सुपरकिंग्स ने अपना ही मजाक उड़वायापिछले IPL में एक मैच नहीं खेलने को मिला, इस बार करोड़ों में बिका ये स्पिनरलल्लनटॉप वीडियो देखें-