IPL मेगा ऑक्शन 2022 में 204 खिलाड़ियों पर IPL की 10 टीम्स ने बोली लगाई. इनमें 67विदेशी खिलाड़ी भी रहे. इन सभी खिलाड़ियों पर मोटी बोलियां लगी और कुल 550 करोड़रुपये खर्च किए गए. इस दौरान बिके 204 खिलाड़ियों में से 10 पर 10 करोड़ से ज़्यादाकी बोली लगी. वहीं कई खिलाड़ियों पर करोड़ों और लाखों खर्च किए गए. ऑक्शन में उतरे590 में से जिन 204 खिलाड़ियों पर बोली लगी. उनमें कई ऐसे भी नाम रहे जिन्हेंक्रिकेट फै़न्स ने पहले नहीं सुना था. IPL के चलते देखते ही देखते उनकी किस्मत बदलगई और वो करोड़पति बन गए. इस स्टोरी में हम उन्हीं पांच करोड़पतियों की बात करेंगे.Name- Prashant Solanki Team- CSK Price- 1.2 Crore साल 2000 में पैदा हुए मुंबई केइस लेग स्पिनर ने 2020-21 में डॉमेस्टिक सर्किट में डेब्यू किया. और कुछ ही मैच केअनुभव के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर 1.2 करोड़ की बोली लगा दी. प्रशांतसोलंकी को लेकर फै़न्स इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि उन्होंने अब तक सिर्फ एकT20 मैच खेला है. और इसके बाद भी चेन्नई ने उन पर इतनी मोटी बोली लगाई.Prashant Solanki, Mukesh Choudhary, Tushar Deshpande.!The Growth Curve of the New #IntoThePride #WhistlePodupic.twitter.com/zOHmDponPa — Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu!(@ChennaiIPL) February 14, 2022 बाकी फॉर्मेट्स की बात करें तो प्रशांत ने नौलिस्ट ए मैच खेले हैं. इनमें उनके नाम एक बार पांच और एक बार चार विकेट हैं.प्रशांत ने लिस्ट ए में 23 की एवरेज और 5.96 की इकॉनमी के साथ 21 विकेट अपने नामकिए हैं. Name- Yash Dayal Team- Gujarat Titans Price- 3.2 Crore उत्तर प्रदेश केलेफ्ट आर्म सीमर यश दयाल की किस्मत भी एकाएक पलटी है. जिस वक्त उनकी किस्मत काफैसला हो रहा था, वो टीम होटल में बेसुध होकर सो रहे थे. उन्हें पता भी नहीं था किIPL ऑक्शन में टीम्स उन्हें खरीदने के लिए मोटी-मोटी बोलियां लगा रही हैं. यश परइतनी मोटी बोली लगने के पीछे की वजह उनका प्रदर्शन है. हाल में हुई विजय हज़ारेट्रॉफी में इस गेंदबाज़ ने अपनी बॉलिंग से सबको प्रभावित किया था. उन्होंनेहैदराबाद, मध्यप्रदेश और दिल्ली के खिलाफ मैच में पांच, तीन और दो विकेट निकाले थे.जिसके बाद ऑक्शन से पहले उन्हें लेकर बज़ बन गया. 3.2 करोड़ में बिके यश दयाल नेसाल 2018-19 में डॉमेस्टिक डेब्यू किया था. अब तक के उनके रिकॉर्ड की बात करें तोउन्होंने UP के लिए सभी फॉर्मेट में मिलाकर 83 विकेट अपने नाम किए हैं. जिसमें 15T20 विकेट भी हैं. Name- R Sai Kishor Team- Gujarat Titans Price- 3 Crore आर साईंकिशोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. IPL 2020 के साथ ही IPL में एंट्री मार चुके इसखिलाड़ी ने इस सीज़न घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस बार IPL ऑक्शनमें उन्होंने अपना नाम 20 लाख के बेस प्राइस के साथ रजिस्टर किया था, लेकिन टीम्सकी उनमें ऐसी दिलचस्पी रही, कि किशोर पर लाखों की जगह करोड़ों में बोली लग गई.चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस इस खिलाड़ी को लेकर भिड़ेरहे. आखिर में तीन करोड़ की मोटी बोली के साथ गुजरात टाइटंस ने रवि को अपने पाले मेंडाल लिया.Excited to be joining @gujarat_titans. Looking forward to new beginnings.Grateful for all the love and support. https://t.co/OsOQRu1gTy— Sai Kishore (@saik_99) February 13, 2022 रवि ने साल 2016 में विजय हजारे ट्रॉफीमें त्रिपुरा के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था. साथ ही 2016 में TNPL में भीउन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में 12 विकेट झटके. अगले साल2017 में भी TNPL में उनका जादू कायम रहा और इस बार उन्होंने कुल 17 विकेट चटकाए.रवि ने साल 2018 में तमिलनाडु की तरफ से T20 में डेब्यू किया. 2018-19 रणजी ट्रॉफीमें उन्होंने छह मैच में 22 विकेट ले लिए. IPL में 2018 और 2019 की नीलामी के दौरानउन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. इसके बाद 2020 में उनकी किस्मत चमकी औरनीलामी में महेंद्र सिंह धोनी ने इस खिलाड़ी को चुन लिया. CSK ने रवि को उनके बेसप्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन में साईं किशोर लाखपतिसे करोड़पति बन गए हैं. Name- Abhinav Sadarangani Team- Gujarat TitansPrice- 2.6 Crore जूते की दुकान चलाने वाले पिता के बेटे अभिनव मनोहर सदरंगानी अबकरोड़पति बन गए हैं. 20 लाख के बेस प्राइस पर ऑक्शन में आए 27 साल के इस खिलाड़ी कोहार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटन्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है. अभिनवमनोहर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 70 रन की पारी खेली. जिसके बाद कई IPL टीम्सने उनसे संपर्क किया और उनके बारे में अलग-अलग जानकारियां बटोरना शुरू कर दिया.अभिनव ने 16 नवंबर 2021 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से T20 डेब्यू किया था. जहांउन्होंने ये नाबाद 70 रन बनाए और मैच के टॉप स्कोरर रहे. हाल में सैयद मुश्ताक अलीट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ़ उनकी 37 गेंदों में 46 रन की तेज़ पारी कीभी जमकर तारीफ हुई थी. इससे पहले 2015 में वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में बीजापुरबुल्स के लिए भी खेल चुके हैं. Name- Vaibhav Arora Team- Punjab KingsPrice- 2 Crore हिमाचल से आने वाले वैभव अरोड़ा पर भी जमकर पैसों की बारिश हुई है.हिमाचल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले स्विंग मास्टर वैभव अरोड़ा पिछले सीजन मेंकोलकाता की टीम का हिस्सा थे. लेकिन तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इस बारपंजाब किंग्स की टीम ने उनपर भरोसा जताया है. हालांकि कोलकाता की टीम ने इस बार भीइस गेंदबाज़ को खरीदने की पूरी कोशिश की. लेकिन आखिर में पंजाब ने इस खिलाड़ी केलिए बाज़ी मार ली.Uncapped fast bowler Vaibhav Arora is SOLD to @PunjabKingsIPL for INR 2 crore#TATAIPLAuction @TataCompanies— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022 वैभव को उनके बेस प्राइज़ की 10गुणा कीमत पर खरीदा गया है. वैभव अरोड़ा के डॉमेस्टिक डेब्यू की बात करें तोउन्होंने 2019-2020 सीज़न में डेब्यू किया था. उसके बाद से वैभव अरोड़ा तीनोंफॉर्मेट में खेल चुके हैं. उन्होंने हिमाचल के लिए 12 T20 भी खेले हैं. जहां परउनके नाम 25.16 की औसत और 6.96 की इकॉनोमी रेट से 12 विकेट रहे.