RCB की टीम में 5 ओवरसीज प्लेयर खेलते हैं! विराट का जवाब वायरल है
RCB ने विराट कोहली और मिस्टर नैग्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में विराट कोहली से ‘ओवरसीज प्लेयर’ से जुड़ा एक सवाल पूछा गया.

विराट कोहली. टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बैटर. विराट अपनी बैटिंग की वजह से तो चर्चा में रहते ही हैं. लेकिन उनका सोशल मीडिया गेम भी काफी तगड़ा है. फिर चाहे प्रैक्टिस करते वक्त की कोई रील हो, या कोई ऐड प्रमोशन. वो मैदान के बाहर भी चर्चा में बने रहते हैं. इस बार वो RCB के फैमस शो ‘RCB इनसाइडर’ की वजह से चर्चा में हैं. जहां उनसे काफी चटपटे और मजाकिया सवाल पूछे गए.
RCB ने विराट कोहली और मिस्टर नैग्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में विराट कोहली से ‘ओवरसीज प्लेयर’ से जुड़ा एक सवाल पूछा गया. विराट ने जो जवाब दिया वो सुन उनके फैंस की हंसी नहीं रुकेगी.
RCB के इस शो को फेमस सोशल मीडिया पर्सनालिटी और रेडियो जॉकी दानिश सैत (Danish Sait) होस्ट करते हैं. वो मिस्टर नैग्स के रूप में दिखते हैं. हालिया एपिसोड की शुरुआत में वह विराट कोहली से पूछते हैं,
सोशल मीडिया पर बहुत से लोग आपके बारे में बात करते हैं. क्या आप जानते हैं कि ये लोग कह रहे हैं कि RCB की टीम 5 ओवरसीज प्लेयर से खेल रही है?
इस सवाल का जवाब विराट ने भी मजाकिया अंदाज में ही दिया. वह कहते हैं,
मुझे नहीं पता यह मुझसे क्यों पूछ रहे हो, जाकर ओवरसीज प्लेयर से पूछो?
इस सवाल पर विराट को रिएक्शन भी काफी फनी था. मिस्टर नैग्स का इशारा विराट के लंदन शिफ्ट होने की तरफ था.
इसके बाद मिस्टर नैग्स ने विराट से पूछा कि IPL 2025 का फाइनल जीतने के बाद कैसा महसूस हो रहा है? विराट ने कहा,
लंबे समय से हमें ट्रॉफी का इंतजार था. फाइनल जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ.
मिस्टर नैग्स ने विराट से आगे सवाल किया,
आप हर साल IPL में नए हेयर स्टाइल और टैटू के साथ आते हैं. मैं जानना चाहता हूं कि आप इसकी तैयारी कैसे करते हैं, क्या आप अपने लुक के बारे में 5-6 लोगों से बात करते हैं?
इस सवाल के जवाब में कोहली ने कहा,
क्या आपको लगता है कि मैं IPL में अपना लुक दिखाने आता हूं. मुझे जैसी हेयर स्टाइल और टैटू पसंद हैं मैं वैसा ही करवाता हूं. अगर इससे आपको अच्छी फील आती है तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं.
इस वीडियो में मिस्टर नैग्स ने विराट कोहली से कई मजेदार सवाल पूछे हैं. इन सभी का जवाब विराट ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिया.
ये भी पढ़ें: 'गेंद बल्ले पर नहीं आई,' संजू के बचाव में CSK के हेड कोच प्लेमिंग बोले- 'टेंशन की बात नहीं है'
IPL के किंग हैं विराटविराट कोहली IPL के किंग हैं. इस लीग में सबसे ज्यादा रन और शतक उनके नाम है. विराट कोहली ने IPL में अब तक 260 इनिंग्स में 8730 रन बनाए हैं. उन्होंने लीग में 8 सेंचुरी और 64 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. मौजूदा समय में विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के आसपास कोई भी प्लेयर नहीं है.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)
