The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 virat kohli can taget harshal patel jaydev Unadkat and other during rcb vs srh clash

IPL के ओपनिंग मैच में विराट सनराइजर्स के इन बॉलर्स को कर सकते हैं टारगेट

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ओपनिंग गेम में विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) कई गेंदबाजों को टारगेट करेंगे. मौजूदा समय में किंग कोहली शानदार फॉर्म में हैं.

Advertisement
pic
28 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 05:29 PM IST)
Ipl 2026, virat kohli, Shivam mavi,  jaydev Unadkat, harshal patel, rcb vs srh, royal challengers vs sunrisers hyderabad
विराट कोहली IPL ज्यादा रन बना चुके हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का इंतजार खत्म हो गया है. 28 मार्च को 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर मिस्टर कंसिस्टेंट विराट कोहली (Virat Kohli) पर होगी. मौजूदा समय में किंग कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं. वह पिछले 6 वनडे में 3 सेंचुरी लगा चुके हैं. विराट आईपीएल में रेगुलर परफॉर्मर रहे हैं. यही वजह है कि इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है.

विराट कोहली सनराइजर्स के खिलाफ जब मैच में ग्राउंड पर उतरेंगे, तो उनका बड़ी पारी खेलने का होगा. इस दौरान वह अपोनेंट टीम के कई बॉलर्स को टारगेट करेंगे. वैसे भी, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड बढ़िया है. उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 24 मैचों में 805 रन स्कोर किए हैं. किंग कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1 सेंचुरी सहित 5 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं.

इन बॉलर्स को टारगेट करेंगे विराट

आईपीएल 2026 के इस ओपनिंग गेम में विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के कई बॉलर्स को टारगेट करेंगे. पेसर हर्षल पटेल भले सनराइजर्स के अनुभवी बॉलर हों, लेकिन उनके खिलाफ विराट का बल्ला बोलता है. आंकड़ों पर नजर डालें, तो विराट ने आईपीएल में हर्षल पटेल की 47 गेंदों पर 80 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए हैं. हर्षल पटेल के खिलाफ विराट का स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा है. आईपीएल में हर्षल ने विराट को सिर्फ 2 बार आउट किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में विराट कोहली का अगला टारगेट नीतीश कुमार रेड्डी होंगे. आईपीएल मैच में ये दोनों क्रिकेटर अभी तक सिर्फ एक पारी में आमने-सामने हुए हैं. इस दौरान किंग कोहली में उनकी 8 गेंदों पर 15 रन स्कोर बनाए थे. नीतीश के खिलाफ विराट का स्ट्राइक रेट 187 से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: क्या धोनी सच में दो हफ्ते के लिए IPL से बाहर हो गए? CSK ने बता दिया

आईपीएल 2026 के इस पहले मैच में विराट कोहली सनराइजर्स के पेसर जयदेव उनादकट के खिलाफ भी रन बनाना चाहेंगे. 'इनक्रेडिबल प्रीमियर लीग' में विराट, उनादकट के सामने ज्यादा खुलकर नहीं खेल पाए हैं. लेकिन, इस मैच में किंग कोहली उनके विरुद्ध अटैक करने के इरादे से उतरेंगे. आंकड़ों पर गौर करें, तो विराट ने आईपीएल में उनादकट की 66 गेंदों पर 74 रन बनाए हैं, जिनमें 4 चौके और एक छक्का शामिल है. उनके खिलाफ विराट का स्ट्राइक रेट 112 का है. आईपीएल में जयदेव उनादकट ने विराट कोहली को सिर्फ एक बार आउट किया है.  

सनराइजर्स के खिलाफ ओपनिंग गेम में जब विराट कोहली ग्राउंड पर एंट्री करेंगे, तो उस वक्त शोर मीटर का पारा आसमान पर होगा. चिन्नास्वामी में हजारों की संख्या में मौजूद विराट फैंस किंग कोहली का हर रन पर हौसला बढ़ाएंगे. चिन्नास्वामी विराट और उनके फैंस के लिए इमोशन हैं. विराट ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन इसी ग्राउंड पर बनाए हैं.

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला दो बेस्ट टीमों के बीच होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कई हार्ड हिटर मौजूद हैं. 28 मार्च की रात को आसमान में भले तारे न दिखें, लेकिन गेंद आसमान में जरूर नजर आएगी. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()