The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 vaibhav sooryavanshi strike rate shubman gill virat kohli

वैभव सूर्यवंशी के इस रिकॉर्ड के आसपास नहीं कोई, गिल भी काफी दूर

इस सीजन Vaibhav Sooryavanshi, शुभमन गिल, साई सुदर्शन और विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में थे. लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव के आसपास भी कोई नहीं पहुंचा.

Advertisement
pic
1 जून 2026 (पब्लिश्ड: 02:39 PM IST)
vaibhav suryavanshi, shubman gill, ipl 2026
वैभव सूर्यवंशी को ऑरेज कैप भी मिली. (Photo-Pti)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम रहा. लेकिन इस पूरे सीजन सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की हुई. 15 साल के इस बैटर के बल्ले से रन निकल नहीं, बरस रहे थे. वैभव को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि सामने जसप्रीत बुमराह हैं या फिर जोश हेजलवुड. वैभ ने ऑरेंज कैप भी जीती. उनका स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा रहा. इस लिस्ट में उनके बाद शुभमन गिल का नाम है. लेकिन वो भी वैभव से काफी पीछे हैं.

वैभव का दमदार स्ट्राइक रेट

इस सीजन वैभव, गिल, साई सुदर्शन और विराट कोहली पर्पल कैप और स्ट्राइक रेट की रेस में लगे रहे. दोनों ही मामलों में वैभव बाकी बैटर्स से काफी आगे निकल गए. उन्होंने पूरे सीजन 16 मैच खेले. 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. 

सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में 63 चौके और 72 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा. कोई भी बैटर उनके आसपास नहीं था.

शुभमन गिल से बहुत आगे वैभव

वैभव के बाद दूसरे नंबर हैं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल. गिल रनों के मामले में वैभव से ज्यादा पीछे नहीं है. उन्होंने 16 मैचों में 732 रन बनाए. एक शतक और छह अर्धशतक मारे. गिल का स्ट्राइक रेट केवल 163. 02 का रहा. 

वैभव उनसे काफी आगे हैं. टॉप स्कोरर की लिस्ट में टॉप 6 बल्लेबाजों में किसी का भी स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा नहीं है. यह रिकॉर्ड साबित करता है कि इस सीजन वैभव ने कितनी खतरनाक बैटिंग की है. 

यह भी पढ़ें- IPL में फोड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी की बड़ी तैयारी, टेस्ट क्रिकेट खेलने पर फोकस 

वैभव सूर्यवंशी की टीम भले ही फाइनल नहीं पहुंच सकी, लेकिन फाइनल की रात वैभव पर अवॉर्ड्स की बरसात हुई. इस सीजन सिर्फ ऑरेंज कैप नहीं, बल्कि कई और अवॉर्ड अपने नाम किए. 237.31 के स्ट्राइक  के लिए वैभव को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब भी दिया गया. 

उन्हें इस सीजन के लिए 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)' चुना गया. इसके अलावा सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने के लिए सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिला. उन्हें इन अवॉर्ड्स के लिए कुल मिलाकर 45 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है. वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें अवॉर्ड के रूप में टाटा सिएरा कार भी मिली.

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()