The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 Umpire Abhijit Bhattacharya bat gauge error could have cost csk Ayush Mhatre against punjab kings match

अंपायर की ये गलती CSK पर पड़ सकती थी भारी, म्हात्रे ने सही दिमाग लगाया

Punjab Kings के खिलाफ अगर आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने अपना दिमाग नहीं लगाया होता, तो वह अंपायर की भूल का शिकार हो जाते. फिर, वह शायद ही इतनी इतनी शानदार पारी खेल पाते.

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:58 PM IST)
Ipl 2026, ayush matre, Abhijit Bhattacharya, umpire Abhijit Bhattacharya,
आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलााफ शानदार बैटिंग करते अर्धशतक जड़ा. (फोटो- IPL Official Website)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 के 7वें मैच में एक अजीब वाकया देखने को मिला. यह अजीब घटना चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मैच में हुई. इस घटना की वजह कोई प्लेयर नहीं, बल्कि खुद अंपायर थे. पंजाब और CSK  के बीच जिन दो अंपायर्स को फील्ड अंपायर्स के तौर पर सेलेक्ट किया गया उनमें पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाले अंपायर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijit Bhattacharya) भी थे. अंपायर की यह भूल बैटिंग करने आए आयुष म्हात्रे ( Ayush Mhatre) पर भारी पड़ सकती थी. इसके अलावा आयुष की आलोचना अलग से की जाती, जबकि आयुष का इस घटना से कुछ लेना देना नहीं था.

क्या थी घटना?

पंजाब के खिलाफ मैच में सीएसके के ओपनर संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए. संजू मैच में सिर्फ 2 ओवर टिक पाए. उन्हें जेवियर बार्टलेट ने आउट किया. संजू मैच में 7 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए. 
संजू सैमसन के आउट होने के बाद, आयुष म्हात्रे बैटिंग करने आए. IPL नियमों के मुताबिक, जब कोई बैटर ग्राउंड पर बैटिंग करने आता है, तो उसको अंपायर से अपने बैट को चेक कराना पड़ता है. अंपायर बैट की जांच करने के बाद ही प्लेयर को स्ट्राइक लेने की इजाजत देते हैं.

पंजाब के खिलाफ मैच में स्ट्राइक लेने से पहले आयुष म्हात्रे को भी इस प्रॉसेस से गुजरना पड़ा. जब, वह बैटिंग करने आए उस वक्त उन्हें अंपायर अभिजीत भट्टाचार्य से बैट चेक कराना पड़ा. अंपायर अभिजीत ने उनके बैट को चेक करते वक्त बड़ी भूल कर दी.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने IPL 2026 की तैयारी कैसे की? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने दी डिटेल्ड जानकारी

दरअसल, बैट चेक करने के लिए अंपायर के पास ‘बैट गेज’ होती है. इससे बैट की मोटाई और चौड़ाई चेक की जाती है. अगर बैट इस ‘गेज’ से आसानी से निकल जाता है, तो इसका मतलब है कि बैट नियम के अनुकूल है. अगर बैट ‘गेज’ से नहीं निकला, तो अंपायर खिलाड़ी को बैट बदलने के लिए कहते हैं.

अंपायर ने की भूल

अंपायर अभिजीत, जब आयुष म्हात्रे का बैट चेक कर रहे थे, तो उस दौरान उन्होंने ‘बैट गेज’ को उलटा पकड़ रखा था. उन्होंने जैसे ही आयुष का बैट ‘गेज’ में डाला तो वह उससे पास नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने आयुष से बैट बदलने को कहा.

आयुष के लिए दूसरा बैट आया. अंपायर अभिजीत भट्टाचार्य ने उसे फिर उस बैट को ‘गेज’ से पास किया. लेकिन, बैट नहीं निकला. फिर उन्हें पता चला कि वह ‘बैट गेज’ को उलटा पकड़े थे. इसके बाद, उन्होंने ‘गेज’ को सीधा करके बैट उससे पास किया. बल्ला आराम से 'गेज’ से निकल गया. इसके बाद, आयुष ने इशारा किया कि मैं उसी बैट से खेलूंगा, जो मैं पहले लेकर आया था. उनका मानना था कि वह बैट भी ‘गेज’ से पास हो जाएगा. और हुआ भी वैसा ही. आयुष फिर अपने पहले वाले बैट से खेले.

आयुष ने जड़ा अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने आए आयुष म्हात्रे ने विस्फोटक बैटिंग की. इस दौरान उन्होेंने 29 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी. इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. उनकी शानदार पारी के चलते चेन्नई की टीम को बेस मिला. आयुष ने मैच के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 55 गेंदों में 96 रनों की पार्टनरश‍िप की. आयुष को मैच के दौरान चहल की बॉलिंग में दो जीवनदान भी मिले. लेकिन, अंत में युजी ने ही उनका कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया. आयुष ने इससे पहले, 43 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रन जोड़ दिए थे. 

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()