RCB के खिलाफ ब्रायडन कार्स क्यों नहीं खेले, हेड कोच विटोरी ने वजह बताई
Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ मैच में Sunrisers Hyderabad के Brydon Carse नहीं खेले थे. इस मुकाबले में कार्स क्यों नहीं खेले? इसके बारे में टीम के हेड कोच Daniel Vettori ने बताया है.

28 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026) का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हुए सनराइजर्स को 6 विकेट से हराया. सनराइजर्स हैदराबाद को मैच में ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) की कमी खली. SRH की टीम में कार्स वो प्लेयर हैं, जो बैट और बॉल से इम्पैक्ट डालने का दमखम रखते हैं. रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ ओपनिंग मैच में ब्रायडन कार्स क्यों नहीं खेले, इसके बारे में टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) ने बताया.
चोट की वजह से नहीं खेले कार्ससनराइजर्स के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल हो गए थे. प्रैक्टिस के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी. मैच के बाद, हेड कोच विटोरी ने कहा,
नेट में प्रैक्टिस के दौरान कार्स के हाथ पर गेंद लग गई थी. हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ, लेकिन स्वेलिंग बहुत थी. कार्स ने आरसीबी के खिलाफ मैच में शामिल होने की पूरी कोशिश की. उन्हें गेंद पकड़ने में मुश्किल हो रही थी.
इस दौरान उन्होंने आगे कहा,
कार्स से आने से बढ़ेगी SRH की ताकतब्रायडन कार्स की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है. इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे.
ब्राइडन कार्स बॉलिंग ऑलराउंर के तौर पर खेलते हैं. वह पेस बॉलिंग करने के अलावा लोअर ऑर्डर में तेज-तर्रार बैटिंग भी करते हैं. आईपीएल 2026 में 2 अप्रैल को सनराइजर्स का मुकाबला केकेआर से होगा. कार्स जब फिट होकर टीम में वापस आएंगे, तो सनराइजर्स की ताकत बढ़ जाएगी. ब्रायडन कार्स इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार शिरकत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: CSK के लिए RR की ये तिकड़ी बड़ा सिरदर्द, ऋतुराज को काट निकालनी ही होगी
ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं कार्सब्रायडन कार्स ऑल फॉर्मेट प्लयेर हैं. वह इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूपों में खेलते हैं. कार्स इंग्लिश टीम के लिए अब तक 14 टेस्ट, 30 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 112 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 660 से ज्यादा रन बनाए हैं. वह अपनी क्रिकेटिंग काबिलियत के चलते इस सीजन सनराइडर्स हैदराबाद के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
वापसी करना चाहेगी SRH की टीमआईपीएल 2026 में आरसीबी के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद, केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स की टीम वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केकेआर के होम गाउंड ईडन गार्डेन्स पर खेला जाएगा. आंकड़ों पर नजर डालें, तो केकेआर के खिलाफ इस मैच में सनराइजर्स की राह आसान नहीं होगी. हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता का रिकॉर्ड शानदार है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें केकेआर ने 19 मैच जीते. वहीं, 10 मैचों में सनराइजर्स की टीम विजयी रही. इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

.webp?width=60)
