श्रेयस अय्यर नहीं मना पाएंगे जीत की खुशी! लगातार दूसरी बार जेब पर हुई बड़ी चोट
IPL 2026 : चेपॉक में Punjab Kings ने Chennai Super Kings को हराकर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया. इस दौरान PBKS के कप्तान Shreyas Iyer ने तेजतर्रार पारी खेली. लेकिन, एक बार फिर उन पर कड़ी पेनाल्टी लग गई.

चेपॉक के मैदान पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को धूल तो चटा दी. लेकिन, कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए ये जीत एक कड़वा स्वाद छोड़ गई है. मामला जुड़ा है 'स्लो ओवर रेट' से. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. चेन्नई सुपर किंग्स ने बोर्ड पर 209 रनों का विशाल स्कोर टांग दिया.
एक वक्त लगा कि CSK का पलड़ा भारी है, क्योंकि आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने 43 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेलकर पंजाब के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी. बाद में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और शिवम दुबे (Shivam Dube) ने भी बहती गंगा में हाथ धोए और स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया.
हालांकि, मैच को पंजाब किंग्स ने एक ओवर रहते ही खत्म कर दिया. इस दौरान श्रेयस अय्यर के बल्ले का ताप CSK के बॉलर्स ने भी महसूस किया. उन्होंने महज 29 बॉल्स में 50 रन ठोक दिए. लेकिन, इसके बावजूद श्रेयस अय्यर पूरी तरह खुश नहीं होंगे. इसके पीछे की वजह है लगातार दूसरी बार उन पर लगने वाली पेनाल्टी.
अय्यर पर लगेगा 24 लाख रुपये का फाइनपंजाब किंग्स ने अपने कोटे के 20 ओवर फेंकने में 2 घंटे का समय ले लिया. नियम के मुताबिक, पहली पारी 9:00 बजे तक खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन अय्यर की टीम काफी पीछे चल रही थी. 18वें ओवर के बाद तो अंपायर ने इशारा कर दिया कि स्लो ओवर रेट की वजह से एक अतिरिक्त खिलाड़ी को 30-यार्ड के घेरे के अंदर लाना पड़ेगा.
बड़ी बात ये है कि श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में दूसरी बार यह गलती की है. पहली गलती गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ पहले मैच में हुई थी, जहां उन पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा था.वहीं, अब दूसरी गलती CSK के खिलाफ हुई है.
ये भी पढ़ें : 'रोहित-विराट को अंधेरे में रखना बंद करो', युवराज का टीम मैनेजमेंट को सीधा मैसेज
क्या है स्लो ओवर रेट का नियम?IPL 2025 के नए नियमों के अनुसार, अगर कोई कप्तान दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया जाता है, तो उस पर जुर्माने की रकम डबल हो जाती है. यानी अब श्रेयस अय्यर को 24 लाख रुपये अपनी जेब से ढीले करने होंगे.
क्या श्रेयस अय्यर पर लगेगा बैन?सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या लगातार दूसरी गलती के बाद अय्यर को अगले मैच से बैन कर दिया जाएगा? इसका सीधा जवाब है- नहीं. पुराने नियमों में थर्ड ऑफेंस पर बैन का प्रावधान था. लेकिन, मौजूदा नियमों के तहत अब केवल भारी जुर्माना और इन-गेम पेनाल्टी (सर्किल के बाहर कम खिलाड़ी) का ही नियम है. बैन की तलवार फिलहाल अय्यर के सिर पर नहीं लटकी है. लेकिन, पूरे सीजन अगर तीसरी बार गलती हुई तो उन पर ये जुर्माना 30 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा.
श्रेयस को इस पर देना होगा ध्यानश्रेयस अय्यर के लिए IPL 2026 की शुरुआत अच्छी रही है. GT के खिलाफ भले ही वो बल्ले से सिर्फ 18 रन जोड़ पाए थे. लेकिन, चेपॉक में उन्होंने इसका कसर पूरा कर दिया. हालांकि, कप्तानी के मोर्चे पर उन्हें स्लो ओवर रेट वाले मसले को सोल्व करना पड़ेगा. पंजाब के फैंस खुश हैं कि टीम ने 210 रन का टारगेट चेज कर लिया. लेकिन, श्रेयस अय्यर को अब अपनी रणनीति के साथ-साथ 'घड़ी की सुई' पर भी ध्यान देना होगा. वरना जीत की खुशी, फाइन के गम में बदलती रहेगी.
वीडियो: श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में बनाई जगह

.webp?width=60)
