LSG की जीत पर इमोशनल हुए गोयनका, पर क्यों खुश नहीं होंगे?
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार के बाद संजीव गोयना और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच बहस हुई थी. इसका वीडिया काफी वायरल हुआ. वहीं, जब टीम ने दूसरे मैच में SRH को हराया, तो संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) इमोशनल हो गए. पंत सनराइजर्स के खिलाफ फिफ्टी लगाकर आखिरी तक आउट नहीं हुए.

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पहली जीत का स्वाद चख लिया है. 5 अप्रैल को सनराइडर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ लखनऊ ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका इमोशनल हो गए.
LSG के मालिक संजीव गोयनका के लिए पिछले कुछ दिन मुश्किल भरे रहे. इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. दरअसल 1 अप्रैल को लखनऊ और दिल्ली के बीच मैच खेला गया. LSG की टीम यह मैच अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार गई थी. इस मुकाबले में उसने लखनऊ को 6 विकेट से हराया था.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद, संजीव गोयनका और टीम के कप्तान ऋषभ पंत के बीच इंटेंस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में संजीव गोयनका, पंत से उसी अंदाज में बात करते दिखे जैसे कुछ साल पहले टीम की हार पर केएल राहुल से की थी. इस दौरान लोगों ने गोयनका को जमकर ट्रोल किया. लोगों का मानना था कि वह पंत के साथ वैसा ही व्यवहार कर रहे हैं, जैसा उन्होंने केएल राहुल के साथ किया था. वीडियो और फोटोज में संजीव गोयनका और टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर नाराज दिख रहे थे.
LSG को देनी पड़ी थी सफाईयह मुद्दा सोशल मीडिया पर इतना बढ़ा कि लखनऊ सुपर जायंट्स को सफाई देनी पड़ी. इस बीच, LSG ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋषभ पंत आते हैं और संजीव गोयनका से गले मिलते हैं. कोच जस्टिन लैंगर के चेहरे पर मुस्कान होती है. वीडियो कैप्शन में लिखा था,
हर चीज जो आप देखते हैं, वह सच नहीं होती. यह अनफिल्टर्ड पोस्ट मैच वाइब्स हैं, जहां कैमरा कट नहीं करते.
वहीं, जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की, तो संजीव गोयनका काफी इमोशनल हुए. मैच के बाद वह ऋषभ पंत से गले मिले. इस मैच में टीम के कप्तान पंत ने फिफ्टी लगाई और वह आखिरी तक आउट नहीं हुए.
ये भी पढ़ें: 100 रन भी नहीं बना पाती ईशान की टीम, क्लासेन और नीतीश ने बचाई SRH की इज्जत
पंत ने बनाए 68 रनसनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए ऋषभ पंत ने शुरुआत में स्ट्रगल किया. उन्होंने काफी देर तक रन ए बॉल (Run a Ball) बैटिंग की. उन्हें लय हासिल करने में वक्त लगा. लेकिन जब पंत जम गए, तो उन्होंने लास्ट ओवर्स में तेजतर्रार बैटिंग की. पंत इस मुकाबले में 50 गेंदों पर 68 रन बनाकर नॉट आउट रहे. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 9 चौके लगाए.
क्या पंत की पारी से खुश होंगे गोयनका?ऋषभ पंत ने भले लास्ट तक नॉट आउट रहकर LSG को मैच जिताया है. लेकिन, टीम के मालिक संजीव गोयनका क्या सच में उनकी इस पारी से खुश होंगे? मैच के दौरान पंत ने काफी धीमी बैटिंग की. दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में भी पंत स्ट्रगल करते दिखे थे. इस मुकाबले में पंत 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए थे.
वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए, तो SRH ने लखनऊ को जीतने के लिए 157 रनों का टारगेट दिया. LSG ने इस टारगेट को एक गेंद रहते हासिल कर लिया. लखनऊ की तरफ से ऋषभ पंत टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 68 रन की पारी खेली. उनके अलावा, एडेन मारक्रम ने 45 रन बनाए. आईपीएल 2026 में LSG की यह पहली जीत है.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

.webp?width=60)
