DC को हराने के लिए ऋषभ पंत की टीम को इस चैलेंज से निपटना होगा
पिछले दो सीजन से लखनऊ की टीम दिल्ली के खिलाफ स्ट्रगल करती दिखी है. ऋषभ पंत की टीम 2023 के बाद से दिल्ली के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत पाई है.

IPL 2026 में 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. खासकर LSG. क्योंकि पिछले दो सीजन से लखनऊ की टीम दिल्ली के खिलाफ कोई मैच नहीं जीती है. मतलब साफ है, अक्षर पटेल की टीम इस मुकाबले में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उतरेगी.
दिल्ली के खिलाफ बीते 2 सीजन से मैच न जीत पाना लखनऊ के लिए एक बड़ा सेटबैक रहा है. लेकिन टीम के पास कई ऐसे बैटर हैं जो मैच को अपने दम पर पलटने की काबिलियत रखते हैं. इन बैटर्स को LSG की टीम को बैक करना होगा. इनमें से किसी ने भी बल्ले से रन बना दिए, तो दिल्ली की टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.
पूरन सबसे ज्यादा खतरनाकदिल्ली कैपिटल्स के लिए LSG के बैटर निकोलस पूरन सबसे बड़ा खतरा होंगे. वह अपनी पावर हिटिंग के लिए फेसम है. पिछले सीजन वो लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे. IPL 2025 में पूरन ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 524 रन बनाए. पूरे सीजन उनके बल्ले से 40 छक्के निकले थे. जो पिछले साल IPL में रिकॉर्ड था.
IPL में निकोलस पूरन को दिल्ली कैपिटल्स की टीम भाती भी है. वो इस टीम के खिलाफ परफॉर्म करना पसंद करते हैं. डेटा भी यही कहता है. पूरन ने DC के खिलाफ अब तक 9 मैच खेले हैं, और 305 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194 का रहा है. टीम के खिलाफ वो अब तक 25 चौके और 23 छक्के लगा चुके हैं. माने, वो बाउंड्री में ज्यादा डील करते हैं.
मिचेल मार्श भी कम नहींदिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श दूसरा सबसे बड़ा खतरा होंगे. बीते सीजन उनका बैट खूब चला. IPL 2025 में वो LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे. उन्होंने सीजन में 627 रन बनाए. एक सेंचुरी लगाई, और 6 हाफ सेंचुरी मारी. उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन था. IPL 2026 में वो इसी अंदाज में बैटिंग करना चाहेंगे.
दिल्ली की बॉलिंग भी मार्श को रास आती है. मार्श ने इस टीम के खिलाफ 143 के स्ट्राइक रेट से 91 गेंदों पर 130 रन बनाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर 72 रन है.
ये भी पढ़ें: PSL में बॉल टेंपरिंग करने वाले फखर जमान बैन किए गए, रेफरी ने दी सजा
मारक्रम से मिलेगा चैलेंजLSG के ओपनर एडेन मारक्रम फायरब्रांड बैटर हैं. वह पारी के शुरुआत में करारे शॉट लगाकर बॉलर्स की लाइन लेंथ बिगाड़ देते हैं. दिल्ली के खिलाफ मैच में वह तेज-तर्रार बैटिंग करने के इरादे से उतरेंगे. पिछले सीजन मारक्रम अच्छी लय में थे. IPL 2025 में उन्होंने LSG के लिए 445 रन बनाए. इसमें 5 फिफ्टी शामिल थीं. लास्ट सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर 66 रन रहा.
दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मारक्रम का बल्ला उतना नहीं चलता. फिर भी वह उस कैलिबर के प्लेयर हैं, जो सही समय पर परफॉर्मेंस देना जानता है. मार्श ने दिल्ली के खिलाफ 6 मैचों में 92 गेंदों पर 121 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 132 का है. जो T20 के हिसाब से थोड़ा धीमा माना जाता है.
IPL में LSG और DC की राइवलरीIPL में दिल्ली और लखनऊ की राइवलरी की बात करें, तो LSG और DC ने अब तक 7 मैच खेले हैं. जिनमें दिल्ली ने 4 और लखनऊ ने 3 मुकाबले जीते हैं.
पिछले दो सीजन से लखनऊ की टीम दिल्ली के खिलाफ स्ट्रगल करती दिखी है. ऋषभ पंत की टीम 2023 के बाद से दिल्ली के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत पाई है. बीते दो सालों में लखनऊ और दिल्ली के बीच 4 मैच खेले गए. इन सभी मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को ही जीत मिली है.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)
