CSK के लिए RR की ये तिकड़ी बड़ा सिरदर्द, ऋतुराज को काट निकालनी ही होगी
Rajasthan Royals और Chennai Super Kings की टफेस्ट राइवलरी मानी जाती है. IPL 2026 में 30 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा. यह मैच गुवाहाटी में होगा.

30 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings) की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. नए कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) की लीडरशिप में राजस्थान की टीम अपने होम ग्राउंड पर जीत से आगाज करना चाहेगी. वहीं, पिछले साल चोट की वजह से पूरा सीजन नहीं खेल पाए CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) भी जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे.
आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टफेस्ट राइवलरी मानी जाती है. मैच जीतने के लिए दोनों टीमें लास्ट टाइम तक एड़ी-चोटी का जोर लगाती हैं. यही वजह है कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबले होते हैं. ऐसी उम्मीद है कि 30 मार्च को होने वाले मैच में भी रोमांच अपने चरम पर होगा. इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा कह पाना मुश्किल है.
बराबर की टक्करआंकड़ों पर गौर करें तो, दोनों ही टीमें कम नहीं हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दोनों के बीच 32 मैच खेले गए हैं. इन 32 मैचों में 16 राजस्थान ने और 16 मुकाबले सीएसके ने जीते हैं. आईपीएल में बीते 5 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का दबदबा रहा है. साल 2020 से लेकर अब तक दोनों टीमों के 10 मैच खेले गए, जिनमें राजस्थान ने 8 और सीएसके ने सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं. आईपीएल 2025 में दोनों ही मैचों में राजस्थान ने चेन्नई को पटखनी दी थी. सीएसके ने 12 मई 2024 को राजस्थान के खिलाफ आखिरी बार आईपीएल मैच जीता था.
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: 14 साल से जो नहीं हुआ, क्या इस बार कर पाएगी मुंबई इंडियंस?
क्यों CSK के लिए जीत आसान नहीं?30 मार्च को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में सीएसके को तगड़ी चुनौती मिल सकती है. चेन्नई को अगर इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी है, तो उसे बेस्ट परफॉर्मेंस देनी होगी. हालांकि, सीएसके की टीम में ऐसे फायरब्रांड बैटर हैं, जो मैच अकेले मैच पलट देने का माद्दा रखते हैं. आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, शिवम दुबे और डेवॉल्ड ब्रेविस इसी कैटेगरी के बल्लेबाज हैं. ये सभी बैटर किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस करने का दमखम रखते हैं. फिर भी, मैच के दौरान सीएसके के बल्लेबाजों को राजस्थान के तीन बॉलर्स से सावधान रहना होगा. रॉजस्थान की ये रॉयल तिकड़ी मुकाबले में चेन्नई पर भारी पड़ सकती है. इन बॉलर्स की कैप्टन ऋतुराज को काट ढूंढनी होगी.
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ा खतरा संदीप शर्मा होंगे. संदीप पॉवरप्ले और डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट हैं. वह अपनी सटीक, सधी और स्विंग बॉलिंग से चेन्नई को परेशान कर सकते हैं. आईपीएल में सीएसके के खिलाफ संदीप शर्मा का रिकॉर्ड बेहतर है. उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 17 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. सीएसके के विरुद्ध उनका बेस्ट प्रदर्शन 19 रन पर 2 विकेट आउट करना है.
इसके बाद, चेन्नई के लिए अगला खतरा पेसर जोफ्रा आर्चर होंगे. वह अपनी पेस और बाउंस से चेन्नई के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं. जोफ्रा 150 किमी स्पीड से बॉलिंग करने की क्षमता रखते हैं. गेंद पर उनका कंट्रोल गजब का है. उनकी शॉर्ट बॉल बहुत खतरनाक होती है. जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई के खिलाफ 7 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं. 17 रन पर 2 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है.
संदीप और जोफ्रा के बाद, सीएसके के लिए रवि बिश्नोई भी चुनौती होंगे. वह अपनी लेग ब्रेक गुगली से ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को परेशान सकते हैं. वह अपनी हाई स्पीड लेग स्पिन और एक्युरेट विकेट टू विकेट बॉलिंग से चेन्नई के बैटर्स को फंसाने की कोशिश करेंगे. उनकी लो-आर्म डिलीवरी काफी खतरनाक होती है. रवि बिश्नोई हाई प्रेशर वाले में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाने-जाते हैं.
कुल मिलाकर यह मुकाबला उन दो टीमों के बीच खेला जाएगा, सिक्सर्स में डील करती हैं. दोनों टीमों में ऐसे कई बैटर हैं, गेंद को हवा में उड़ाना पसंद करते हैं. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 146 छक्के लगाए थे. वहीं, बीते सीजन सीएसके ने 102 छक्के हिट किए . इस मुकाबले में कौन टीम जीतेगी और कौन हारेगी यह कहना मुश्किल हैं? लेकिन, मैच के दौरान फैंस का एंटरटेन भरपूर होगा इस बात की गारंटी हैं.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)
