The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 rajasthan royals Ravindra Jadeja disclosed he was emotional after leaving CSK

'धोनी से बात नहीं हुई', रवींद्र जडेजा ने CSK के खिलाफ मैच के बाद इमोशनल बात शेयर की

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले CSK और राजस्थान के बीच ट्रेड डील हुई. जिसमें CSK ने जडेजा को 14 करोड़ रुपये में राजस्थान को ट्रांसफर कर दिया था. उन्होंने बताया कि उनके लिए ये काफी इमोशनल था.

Advertisement
pic
31 मार्च 2026 (अपडेटेड: 31 मार्च 2026, 04:52 PM IST)
 Ipl 2026, ravindra jadeja, rr vs csk, ravindra jadeja rajasthan royals,
रवींद्र जडेजा की 13 साल बाद राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई है. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 से पहले रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) CSK से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल हुए थे. सीजन के पहले ही मैच में जडेजा ने अपनी धार दिखा दी. 30 मार्च को गुवाहाटी में CSK के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार बॉलिंग की. 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. लेकिन CSK छोड़ना, और पहले ही मैच में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलना जडेजा के लिए काफी इमोशनल था.

CSK छोड़ने पर भावुक हुए थे जडेजा

IPL के 19वें सीजन से पहले जड्डू CSK से बाहर होने पर काफी इमोशनल हुए थे. इसका खुलासा उन्होंने 30 मार्च को मैच के बाद किया. जियो हॉटस्टार से बात करते हुए रवींद्र जडेजा ने कहा,

मुझे पिंक कलर पसंद आ रहा है. येलो कलर थोड़ा पुराना लगने लगा था, पर मैं सिर्फ मजाक कर रहा हूं. CSK जैसी फ्रेंचाइजी छोड़ना मेरे लिए मुश्किल था. मैं चेन्नई के लिए 13 साल खेला. मेरे लिए यह बहुत इमोशनल था. लेकिन, मैंने खुद को समझाया कि इस तरह के बदलाव जीवन का हिस्सा हैं.

जडेजा ने आगे बताया,

मेरे लिए अच्छी बात यह है कि अब मैं उस टीम का हिस्सा हूं जहां मैंने पहली IPL ट्रॉफी जीती थी. वो याद हमेशा मेरे साथ रही है. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैंने अपना IPL सफर राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ शुरू किया था, और पहले ही सीजन में ट्रॉफी भी जीती थी. मैंने उस मेमोरी को पॉजिटिव माइंडसेट के साथ आगे बढ़ाया है. मैं इस टीम के साथ सीखते रहना चाहता हूं, और अपने एक्सीरियंस को भी शेयर करता रहूंगा.

धोनी से भी बात नहीं हुई

जडेजा से ये भी पूछा गया कि मैच से पहले उनकी एमएस धोनी से क्या बात हुई थी? उन्होंने बताया कि धोनी से उनकी कोई बात नहीं हुई, क्योंकि वो फोन पर कम बात करते हैं. जडेजा बोले,

बात नहीं हुई, क्योंकि माही भाई फोन बंद ही रखते हैं. पर जब भी उनसे मुलाकात होगी तो खूब बातें करूंगा.  

जडेजा ने किया ‘गन सेलिब्रेशन’

रवींद्र जडेजा ने CSK के खिलाफ काफी इकोनॉमिकल बॉलिंग की. उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 18 रन ही दिए. और 2 विकेट निकाले. ये दोनों विकेट उनके पहले ओवर में आए. औवर की दूसरी गेंद पर सरफराज खान को आउट किया. आखिरी बॉल पर T20 वर्ल्ड कप में शानदार बैटिंग करने वाले शिवम दुबे को पवेलियन की राह दिखाई.

शिवम दुबे को आउट करने के बाद जडेजा का सेलिब्रेशन देखने लायक था. उन्होंने ‘गन सेलिब्रेशन’ किया. मैच के बाद जब जड्डू से इस ‘गन जेस्चर’ के बारे में पूछा गया तो वो बोले,

जब मैं CSK में खेलता था, तो मैं ऐसे ही विकेट सेलिब्रेट करता था. तो यह सेलिब्रेशन जारी रहने वाला है. शिवम दुबे जैसा बैटर आपको गलती करने का कोई मौका नहीं देता है. वह पहली बॉल से बड़े शॉट मारने की कोशिश करता है. यह बात मेरे दिमाग में थी. मेरा मकसद शिवम दुबे को आउट करना था.

ये भी पढ़ें: नसीम शाह को 68 लाख रुपये का पड़ा एक पोस्ट, मरियम नवाज को लेकर ऐसा क्या कहा था?

13 साल बाद हुए RR में वापसी

रवींद्र जडेजा की 13 साल बाद राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई है. इससे पहले जड्डू आईपीएल  2008 और 2009 इस टीम का हिस्सा थे. साल 2011 में वह एक सीजन कोच्चि टस्कर्स केरला के लिए खेले थे. 2012 में जडेजा CSK से जुड़े, जहां वह 2025 तक रहे. 

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले CSK और राजस्थान के बीच ट्रेड डील हुई. जिसमें CSK ने जडेजा को 14 करोड़ रुपये में राजस्थान को ट्रांसफर कर दिया था.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()